Move to Jagran APP

ई-नीलामी : स्पेशल नंबर पाने को तीन गुना पैसा देने को तैयार वाहन स्वामी

मेरठ में गाडि़यों के लिए स्पेशल नंबरों का क्रेज लोगों के अंदर इस कदर हावी है कि ये लोग मनचाहा नंबर पाने के लिए तीन गुना तक फीस भरने को तैयार हैं।

By Ashu SinghEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 03:29 PM (IST)Updated: Tue, 19 Mar 2019 03:29 PM (IST)
ई-नीलामी : स्पेशल नंबर पाने को तीन गुना पैसा देने को तैयार वाहन स्वामी
ई-नीलामी : स्पेशल नंबर पाने को तीन गुना पैसा देने को तैयार वाहन स्वामी

मेरठ, [ओम बाजपेयी]। परिवहन विभाग में जबसे फैंसी नंबरों की ई-नीलामी शुरू हुई है,लोग बढ़-चढ़कर बोली लगा रहे हैं। लखनऊ में तो एक नंबर की बोली तीन लाख को पार कर गई है। मेरठ परिवहन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन नंबर की सीरीज के 29 नंबर ऐसे हैं जिनकी बोली की धनराशि रिजर्व राशि से तीन गुना तक पहुंच गई है। सबसे अधिक 0001 नंबर का क्रेज है, जिसके लिए सात लोग कतार में हैं।
लखनऊ में बोली तीन लाख तक पहुंची
लखनऊ में यूपी32केपी-0001 नंबर के लिए छह लोगों ने बोली लगाई है। अधिकतम बोली 3,10,500 रुपये की है। मेरठ में यूपी15-सीएक्स सीरीज चल रही है। फैंसी नंबरों की सूची में कुल 660 नंबर हैं। इनमें पांच नंबर ऐसे हैं, जिनके लिए एक से अधिक आवेदक हैं। 0007 और 1111 के लिए चार-चार लोग और 1313 के लिए दो-दो लोगों ने आवेदन किया है। 0001, 0007 और 1111 की रिजर्व धनराशि पांच हजार रुपये है जबकि इनके लिए 15 हजार रुपये अधिकतम बोली लग गई है। वहीं 1313 और 4141 की रिजर्व धनराशि तीन हजार है लेकिन इन नंबरों की नीलामी राशि तीन हजार रुपये तक पहुंची है। मेरठ में कुल 43 लोगों ने ई नीलामी में भाग लिया है।
84 लोगों ने लगाई बोली
बुलंदशहर में 13 फैंसी नंबरों के लिए 18 और गाजियाबाद में 66 नंबरों के लिए 84 लोगों ने बोली लगाई है। हालांकि, अधिकतम बोली 15 हजार की है। आरटीओ डा. विजय कुमार ने बताया कि फैंसी नंबरों के लिए एक हजार रुपये आनलाइन फीस जमा करनी होगी। पहले तीन दिन तक आवेदन और उसके बाद बोली लगाने की प्रक्रिया होगी।
मेरठ में यूपी 15सीएक्स सीरीज के लिए ई-नीलामी की स्थिति
    नंबर         रिजर्व धनराशि (रु.)    संख्या     अधि.बोली (रु.)

loksabha election banner
  • 0001    5000                            7          15000
  • 0005    5000                            1          15000
  • 0007    5000                            4          15000
  • 0009    5000                            1           15000
  • 0900    5000                            1           15000
  • 1111   5000                             4           15000
  • 2222   5000                             1           15000
  • 3333   5000                             1           15000
  • 7000   5000                             1           15000
  • 1313  1000                              2          3000
  • 4141  1000                              2          3000 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.