कप्तान की पत्नी ने संभाली मास्क सिलाई की कमान
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस लाइन में कप्तान अजय साहनी की पत्नी ऋचा साहनी ने मास्क सिलाई की कमान संभाल ली है। बुधवार को को सुबह से शाम तक ऋचा साहनी ने भी मास्क सिलाई कर अहम भूमिका निभाई है।
मेरठ, जेएनएन। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस लाइन में कप्तान अजय साहनी की पत्नी ऋचा साहनी ने मास्क सिलाई की कमान संभाल ली है। बुधवार को को सुबह से शाम तक ऋचा साहनी ने भी मास्क सिलाई कर अहम भूमिका निभाई है। उससे लेकर महिला सिपाहियों का भी आत्मबल बढ़ गया है। बता दें कि मंगलवार से एडीजी प्रशांत कुमार की पत्नी डिंपल वर्मा भी लगातार मास्क सिलाई का कार्य कर रही हैं।
बुधवार को भी पुलिस लाइन में 1500 मास्क तैयार किए गए हैं, जो पुलिसकर्मियों उनके परिवार और जरूरतमंद लोगों को वितरण किए जा रहे है। ऋचा साहनी ने बताया कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइजर ही जरूरी हैं, ऐसे में सभी को मास्क लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मास्क बनाने की संख्या लगातार बढ़ाई जाएगी। प्रत्येक थाने को 500 मास्क दिए जा रहे है। ताकि पुलिसकर्मी खुद और जरूरतमंदों को मास्क वितरण कर सकें। कप्तान ने बताया कि पहले से ही ऋचा सिलाई जानती हैं, ऐसे माहौल में जरूरतमंदों के लिए मास्क सिलाई करने से बड़ा कोई काम नहीं है। ताकि मास्क लगाकर लोग कोरोना के संक्रमण से बचाव कर सकें। प्रधानों ने सीडीओ को दिया डेढ़ लाख का चेक
मेरठ, जेएनएन। ब्लाक मवाना के 47 ग्राम प्रधानों की ओर से कोरोना संक्रमण से बचाव व पीड़ितों की मदद के लिए एक लाख 57 हजार 500 रुपये का चेक प्रधानमंत्री राहत कोष में विधायक दिनेश खटीक के मध्यम से सीडीओ ईशा दूहन को दिया गया। ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष उमेश ने बताया कि प्रधानों ने अपना एक-एक माह का मानदेय दिया है। इस मौके पर ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष उषा प्रधान भैंसा, प्रधान ब्रह्म सिंह, प्रधान अजय सिंह, रवि प्रधान, विक्रम प्रधान, हर्षवर्धन, संतराम सिंह, अजय प्रधान किशोरपुर आदि थे।