Move to Jagran APP

CAA Protest : छह जोन और 15 सेक्टरों में बांटा शहर, इंटरनेट सेवा फिर बंद Meerut News

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध को देखते हुए एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि सीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग में शुक्रवार से शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

By Prem BhattEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 09:56 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 09:56 AM (IST)
CAA Protest : छह जोन और 15 सेक्टरों में बांटा शहर, इंटरनेट सेवा फिर बंद Meerut News
CAA Protest : छह जोन और 15 सेक्टरों में बांटा शहर, इंटरनेट सेवा फिर बंद Meerut News

मेरठ, जेएनएन। CAA Protest शुक्रवार को पुलिस ने जनपद में हाई अलर्ट घोषित कर दिया। शहर को छह और देहात को पांच जोन में बांट कर सुबह आठ बजे से ड्यूटी फिक्स कर दी गई। दो कंपनी आरएफ और एक पीएसी को लगा दी गई। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि सीएम की वीडियो कांफ्रेंसिंग में शुक्रवार से शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी पुलिसकर्मियों का अवकाश भी बंद कर दिया। देहात और शहर के अतिसंवेदनशील एरिया में आरआरएफ, पीएसी लगा दी है। वहीं जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने शहर और ग्रामीणों क्षेत्रों समेत पूरे जनपद में सभी मोबाइल कंपनियों की इंटरनेट सेवा पर गुरुवार शाम पांच बजे से शुक्रवार शाम 5 बजे तक रोक लगाने का आदेश दिया है।

loksabha election banner

खुफिया विभाग हुआ सक्रिय

लखनऊ में बवाल के बाद खुफिया विभाग की टीमें शहर में लगा दी गई है, जो रातभर शहर के माहौल के बारे में जानकारी जुटाएंगे। शहर के इस इनपुट से अफसरों को अवगत कराया जाएगा। सबसे ज्यादा संवेदनशील ऐसे मोहल्ले और गांव रखे गए है, उनकी खुफिया जानकारी जुटाई जा रही है। एलआइयू की 20 टीमें बनाकर इनपुट के लिए लगाया गया।

शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में रहेगा शहर

11 जोन में बांटा जनपद, छह जोन शहर और पांच जोन देहात में बने।

31 सेक्टर में जनपद को बांट दिया। 15 शहर और 16 देहात में बने।

01 कंपनी पीएसी

02 कंपनी आरएफ

200 कांस्टेबल

100 हेड कांस्टेबल

200 रंगरूट

80 दारोगा

32 इंस्पेक्टर

रिजर्व में रखा गया पुलिस बल 

25 टीमें बनाई गई।

250 पुलिसकर्मियों को रखा।

इंटरनेट सेवा पर शुक्रवार शाम पांच बजे तक रोक

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में देश के विभिन्न स्थानों पर हो रहे विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा मेरठ में भी उपद्रवी तत्वों द्वारा कानून व्यवस्था को भंग करने तथा राजकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने की आशंका जताई गई है। पुलिस को इस संबंध में गोपनीय सूचना प्राप्त हुई है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ङ्क्षहसक प्रदर्शन की आशंका भी पुलिस द्वारा व्यक्त की गई है। इंटरनेट की मदद से भी अफवाह फैलाकर तथा आपत्तिजनक संदेश वायरल करने की आशंका जताई गई है। पुलिस की संस्तुति पर जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने शहर और ग्रामीणों क्षेत्रों समेत पूरे जनपद में सभी मोबाइल कंपनियों की इंटरनेट सेवा पर गुरुवार शाम पांच बजे से शुक्रवार शाम 5 बजे तक रोक लगाने का आदेश दिया है। डीएम के आदेश पर सभी मोबाइल कंपनियों ने अपनी इंंटरनेट सेवा को तत्काल बंद भी कर दिया।

उपद्रवियों से सख्ती से निपटें अधिकारी

कमिश्नर अनीता सी मेश्राम ने गुरुवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मार्च किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासन और पुलिस अफसरों को सख्त निर्देश दिया कि माहौल खराब करने तथा उपद्रव का प्रयास करने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाए। ऐसे लोगों को कोई मौका न दिया जाए। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि जनपद में सौहार्द और अमन कायम रखें। किसी अफवाह से भ्रमित न हों।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.