व्यापारी गोली कांड : व्यापारियो में रोष एसपी सिटी का किया घेराव Meerut News
मेरठ जेल चुंगी पर व्यापारी गोली कांड मामले में शुक्रवार को व्यापारियों ने एसपी सिटी का घेराव किया। कहा कि पुलिस हाथ पर हाथ धरे तमाशा देख रही है।
मेरठ, जेएनएन। जेल चुंगी पर व्यापारी पर हुए गोली कांड मामले में शुक्रवार को शहर के व्यापारियों ने एसपी सिटी का घेराव करते हुए अपनी सुरक्षा की मांग उठाई। कहा कि इस घटना से सभी व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है।
यह है मामला
दरसल, एक फरवरी को व्यापारी अजय अधाना पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया था। पर पुलिस अभी तक उनको खोजने में नाकाम हो रही। जेल चुंगी व्यापार संघ अध्यक्ष शिवा भारद्वाज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जेल चुंगी चौराहे पर एकत्र हुए , व्यापारी एकता जिंदाबाद की नारे लगाए। साथ ही एसपी सिटी कार्यालय पहुंचकर पुलिस की सुस्ती को लेकर विरोध दर्ज कराया। व्यपारियों ने कहा कि हमारा उत्पीड़न किया जा रहा है लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे हुए है। कहा कि इस तरह से पुलिस का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा। थाना मेडिकल पुलिस ने अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की है, अगर पुलिस से जल्द उचित कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापारी अपने प्रतिष्ठान की चाबी एसएसपी को सौप देंगे। दोषी जो भी हो पुलिस उचित, निष्पक्ष कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजे। एसपी सिटी ने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही इस पर एक्शन लेगी और ठोस कार्रवाई करेगी। कहा कि संबंधित थाने को आदेश दे दिया गया है।
ये रहे मौजूद
संयुक्त व्यापार संघ से अध्यक्ष अजय गुप्ता , दलजीत सिंह, आशीष अग्रवाल, धनंजय कालिया, महिपाल सिंह, रजनीश शर्मा,जितेंद्र चौहान, अशवनी कम्बोज, जसप्रीत सिंह, प्रदीप सोनी,पंकज ,सोमवीर ,हेमंत सिंह आदि उपस्तिथ रहे।