विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नौ इंच की ईंट भूल जाएं, सिर्फ छह इंच के कंक्रीट ब्लाक से बनाए सपनों का घर... यूं मिलेगा अधिक कारपेट एरिया

By Pradeep Diwedi Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 27 Oct 2026 05:40 AM (IST)

भवन निर्माण में अब नौ इंच की ईंटों की जगह छह इंच के कंक्रीट ब्लॉक का उपयोग बढ़ रहा है। ...और पढ़ें

छह इंच की कंक्रीट ब्लाक से बनी दीवार। सौ. एसोसिएशन

छह इंच की कंक्रीट ब्लाक से बनी दीवार। सौ. एसोसिएशन

HighLights

  1. नौ इंच ईंट की जगह छह इंच कंक्रीट ब्लॉक का उपयोग।

  2. अधिक कारपेट एरिया, कम लागत और तेज निर्माण संभव।

  3. सीलन व दीमक से बचाव, बेहतर फिनिशिंग मिलती है।

मेरठ। भवन निर्माण में अब नौ इंच की ईंट की जगह छह इंच की कंक्रीट ब्लाक की दीवार स्थान ले रही है। कंक्रीट ब्लाक से दीवार बनाने से अधिक कारपेट एरिया मिलता है तो वहीं कम सामग्री की खपत होती है। निर्माण तेज होता है और लागत में भी बचत होती है।

मेरठ आर्किटेक्ट्स एसोसिएशन की ओर से मोहन एंड एसोसिएट्स में बियोंड दी ब्रिक विषय पर मासिक तकनीकी गोष्ठी आयोजित की गई। सत्र में सीए सचिन गोविल ने कंक्रीट ब्लाक तकनीक के लाभ के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ब्लाक के एकसमान आकार से दीवारों की फिनिशिंग अधिक सटीक मिलती है। उपयुक्त सतह पर सीधे पीओपी फिनिशिंग करके प्लास्टर की आवश्यकता कम की जा सकती है। उचित गुणवत्ता और निर्माण तकनीक के साथ कंक्रीट ब्लाक की दीवारें सीलन एवं दीमक से संबंधित समस्याओं के जोखिम को कम कर सकती हैं। सामग्री की बर्बादी कम होती है।

अगर दीवार तोड़कर दोबारा प्रयोग करना पड़े तब यह ईंट से अधिक आसानी से निकाली जा सकती है। उन्होंने बताया कि कंक्रीट ब्लाक का निर्माण रोड़ी, रेत व सीमेंट से किया जाता है। ऊंचे भवनों में भी इसका प्रयोग होने लगा है। आर्किटेक्ट डी. मोहन, जागेश, असीत बी. गुप्ता,मीनल अग्रवाल,क्षितिज गुप्ता, अनुज सिंह, ईशान गर्ग, अर्पित गौड़ उपस्थित रहे। -वि.