Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि पर बुध करेंगे कुंभ राशि में परिवर्तन, बन रहा है यह शुभ योग
महाशिवरात्रि के दिन बुध ग्रह को राशि परिवर्तन होना शुभ संकेत दे रहा है। बुध ग्रह का राशि परिवर्तन ज्योतिष गणना के अनुसार 11 मार्च गुरुवार को दोपहर 12.47 बजे होने जा रहा है। इस दिन बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
मेरठ, जेएनएन। महाशिवरात्रि पर्व पर इस बार कई विशेष राशि परिवर्तन हो रहे हैं। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध, मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। जिससे बुध ग्रह के गोचर का सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। बुध वर्तमान समय में मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। जहां पर शनि और देव गुरु वृहस्पति विराजमान है। इसलिए बुध का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बुध ग्रह कब बदलेंगे राशि
बुध ग्रह का राशि परिवर्तन ज्योतिष गणना के अनुसार 11 मार्च गुरुवार को दोपहर 12.47 बजे होने जा रहा है। इस दिन बुध कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। महाशिवरात्रि के दिन बुध ग्रह को राशि परिवर्तन होना शुभ संकेत दे रहा है। बुध ग्रह को मिथुन और कन्या राशि राशि माना गया है। इसे सभी ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। बुध को शुभ ग्रह माना जाता है। बुध का संबंध वाणी से होता है। वहीं बुध ग्रह की गणना तर्क शास्त्र, चिकित्सा और व्यापार का कारक माना जाता है।
कुंभ राशि में बन रहा है बुधादित्य योग
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुधादित्य योग एक शुभ योग है। कुंभ राशि में आने से इस योग का निर्माण हो रहा है। सूर्य के साथ जब भी बुध की युति होती है। तो बुधादित्य योग बनता है। 11 से 14 मार्च तक सूर्य कुंभ राशि में रहेंगे। इसके बाद सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेंगे। बुधादित्य योग बनने से शिक्षा, व्यापार के क्षेत्र में वृद्धि होती है।
ज्योतिष डा. उमेश पुरी ने बताया कि बुध ग्रह का राशि परिवर्तन कुंभ राशि में होने जा रहा है। इस कारण इसका अधिक प्रभाव कुंभ राशि पर देखने को मिलेगा, इस दौरान कुंभ राशि वालों के रूके हुए कार्य पूरे होंगे। इसके अलावा गलत संगत और गलत आदतों से भी दूर रहने की जरूरत है।