Move to Jagran APP

चुनाव आते ही भाजपा को सताने लगी भगवान राम की याद : कुशवाहा

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने कहा कि साढ़े चार साल में जनता भाजपा से त्रस्त आ चुकी है। चुनाव आते ही भाजपा को भगवान राम की याद सताने लगी है।

By Ashu SinghEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 04:35 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 04:35 PM (IST)
चुनाव आते ही भाजपा को सताने लगी भगवान राम की याद : कुशवाहा
चुनाव आते ही भाजपा को सताने लगी भगवान राम की याद : कुशवाहा
मेरठ (जेएनएन)। बसपा प्रदेशाध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने बुधवार को कहा कि चुनाव नजदीक आते ही भाजपा को भगवान राम की याद सताने लगी है। लेकिन इस बार जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली है। भाजपा का सफाया लोकसभा चुनाव में निश्चित है।
भाईचारा सम्मेलन से कर रहे संगठित
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। समाज के सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है। भाईचारा सम्मेलन से समाज को संगठित किया जा रहा है। इसी फार्मूले से बसपा ने 2007 में उप्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। इस बार भी माहौल बसपा के पक्ष में है। आगामी लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी उप्र में 50 से ज्यादा सीट जीतेगी। बसपा के बिना कोई भी दल केंद्र में सरकार नहीं बना पाएगा। इस बार लोकसभा चुनाव में बसपा की भूमिका सभी दलों से ज्यादा अहम होगी। भाजपा ने बीते करीब साढ़े चार साल में समाज को तोड़ने का काम ही किया है। भाजपा से समाज का प्रत्येक तबका त्रस्त हो चुका है और इस सरकार से अब छुटकारा चाहता है। 
महागठबंधन पर पार्टी अध्यक्ष करेंगी निर्णय
महागठबंधन के मुद्दे पर बोले कि पार्टी अध्यक्ष मायावती ही इस पर निर्णय करेंगी। बसपा में नए और नौजवान साथियों को जोड़ा जा रहा है जो पार्टी को मजबूत करने में जी-जान से जुटे हैं। बसपा प्रदेशाध्यक्ष पार्टी के पूर्व विधायक योगेश वर्मा के घर दोपहर के खाने पर पहुंचे थे। योगेश वर्मा के साथ उनकी पत्नी महापौर सुनीता वर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष और पार्टी के नेताओं का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सुभाष प्रधान, जोनल कोऑर्डिनेटर, सतपाल पेपला, लखनऊ मंडल के जोनल कोऑर्डिनेटर रामसेवक पाल, मुनकाद जिसोली, डा. कमल सिंह राज, उमेश गुर्जर, सुरेश नागर, यशपा, भोपाल चांदना, हेमंत प्रधान, अविराज आदि मौजूद रहे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.