बहादुर आयुषी को किया सम्मानित
जागरण संवाददाता, मोदीपुरम : मोबाइल लूटकर बदसलूकी करने वाले बदमाश को पकड़वाने वाली आयुष
जागरण संवाददाता, मोदीपुरम : मोबाइल लूटकर बदसलूकी करने वाले बदमाश को पकड़वाने वाली आयुषी अत्री को मार्शल सिक्योरिटी कंपनी के चेयरमैन ने गुरुवार को सम्मानित किया। आयुषी को एक सिक्योरिटी किट दी गई, जिसमें लोहे की राड, टॉर्च व अन्य सामान है। कंपनी की ओर से प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।
ये था मामला
कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र की श्रद्धापुरी फेस-दो निवासी कर्मवीर ¨सह अत्री दिल्ली पुलिस में हैं और वर्तमान में वह केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ ¨सह की सुरक्षा में तैनात हैं। परिवार में कर्मवीर की पत्नी कुसुम अत्री, बेटा यशपाल और 19 वर्षीय बेटी आयुषी है। मंगलवार की रात आयुषी श्रद्धापुरी फेस-दो की रोड पर मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी स्कूटी सवार दो बदमाश आए और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। मोबाइल में लगा जीपीएस आयुषी के कंप्यूटर से जुड़ा हुआ था। कंप्यूटर पर मोबाइल की लोकेशन सरधना रोड पर मिल रही थी।
कंकरखेड़ा पुलिस के साथ आयुषी सरधना रोड पर ढाबे के पास पहुंची। आयुषी ने बदमाश को पहचान लिया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया। एक बदमाश फरार हो गया। बदमाश की पहचान गो¨वदपुरी निवासी शेखर के रुप में हुई, जिस पर आधा दर्जन लूट के केस दर्ज थे।
सम्मान पाकर गद्गद हुआ परिवार
मार्शल सिक्योरिटी कंपनी के चेयरमैन केके छाबड़ा गुरुवार रात को श्रद्धापुरी फेज-दो में आयुषी के घर पहुंचे। छाबड़ा ने आयुषी को सिक्योरिटी किट भेंट की और शाबासी दी। कालोनी के लोगों ने भी आयुषी को बधाई दी।
निडरता से मिलती है कामयाबी
आयुषी का कहना है, निडर होकर काम करने से निश्चित ही सफलता मिलती है। जब बदमाश ने मोबाइल लूटा था, तब मैंने डरने के बजाय शोर मचा दिया। इसके बाद उसे पुलिस व परिवार की मदद से पकड़ा।
बदमाश को हुई जेल
कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि मोबाइल लूटने के आरोपी शेखर को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया।