मुर्गा फ्राई लाने में देरी पर 12 साल के बच्चे को मार दी गोली
पांच-छह युवक एक रेस्टोरेंट में पहुंचे और मुर्गा फ्राई का ऑर्डर दिया। ऑर्डर लाने में देरी पर युवक आगबबूला हो गए। उन्होंने तमंचा निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली बच्चे को जा लगी।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 11:23 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:23 AM (IST)
मेरठ, जेएनएन। हापुड़ रोड स्थित साहिल चिकन कॉर्नर में मुर्गा फ्राई लाने में देर होने पर कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली रेस्टोरेंट में काम करने वाले बच्चे के हाथ को चीरती हुई निकल गई। फायरिंग का आरोप शारिक गैंग के बदमाशों पर लगा है। लिसाड़ी गेट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी की। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रेस्टोरेंट में पहुंचे थे बदमाश
जाकिर कालोनी निवासी वसीम अंसारी पुत्र मो. असगर की हापुड़ रोड पर एल ब्लॉक पुलिस चौकी के सामने साहिल चिकन कॉर्नर के नाम से रेस्टोरेंट है। रेस्टोरेंट में वसीम की साली का बेटा 12 वर्षीय सैफू, बिजनौर निवासी साला शाहबाज पुत्र सरफराज और वसीम का भतीजा किदवई नगर निवासी सुहैल पुत्र अहसान भी काम देखते हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वसीम बाजार गया था, रेस्टोरेंट पर बाकी अन्य मौजूद थे। इसी बीच पांच-छह युवक आए और फुल मुर्गा फ्राई का ऑर्डर दिया। कारीगर मुर्गा फ्राई करने लगे, इसी बीच एक युवक ने जल्द पैकिंग करने को कहा।
शारिक गैंग का बता रहे थे
मुर्गा फ्राई होने में देरी होने पर युवकों ने गाली गलौज करते हुए शाहबाज को चांटा जड़ दिया। तब आसपास के दुकानदारों ने बीच बचाव करा दिया। युवक अपने को जेल में बंद बदमाश शारिक गैंग के बता रहे थे। वह धमकी देते हुए चले गए। करीब 15 मिनट बाद फ्राई मुर्गे का ऑर्डर देने वाले युवकों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली सैफू के हाथ को चीरती हुई निकली। फायरिंग होने से भगदड़ मच गई। आसपास के दुकानदार भी भाग गए। हमलावरों के जाने के बाद भीड़ जमा हुई। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी की। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
इनका कहना है
फायरिंग करने वालों की पहचान के लिए रेस्टोरेंट वालों से पूछताछ की जा रही है। बदमाशों को जल्द दबोचा जाएगा।
-कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें