देरी से पहुंचीं बीएलओ, सपा जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
ड्यूटी पर तैनात बीएलओ दया रानी साढ़े 11 बजे पहुंची। इस बात पर सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने नाराजगी व्यक्त की।
By Ashu SinghEdited By: Published: Mon, 08 Oct 2018 04:01 PM (IST)Updated: Mon, 08 Oct 2018 04:01 PM (IST)
मेरठ (जेएनएन)। डिफेंस कॉलोनी में देरी से पहुंची बीएलओ को लेकर सपा जिलाध्यक्ष भड़क गए। सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि वह रविवार को डिफेंस कॉलोनी स्थित सीसीआइ में फार्म जमा करने गए थे। उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर तैनात बीएलओ दया रानी साढ़े 11 बजे पहुंची। इस बात पर राजपाल सिंह ने नाराजगी व्यक्त की।
बीएलओ ने जमा किए फार्म
कारण जानने पर दया रानी ने बताया कि उनका रिश्तेदार पास के अस्पताल में भर्ती है। वह उनका हालचाल जानने के लिए चली गई थी। दोपहर बाद तक बीएलओ ने फार्म जमा किए। वहीं, राजपाल सिंह का कहना है कि डीएम के निर्देशों के बावजूद, बीएलओ अपनी जिम्मेदारी में लापरवाही बरत रहे हैं। जिसकी वह शिकायत करेंगे। इसके अलावा राजपाल सिंह ने अपने रजपुरा गांव के पांच बूथों पर नये मतदाता बनाए। उन्होंने रक्षापुरम समेत कई बूथों पर मतदाता बनने की प्रगति भी देखी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें