Bollywood Film 'टिकैत: एक किसान मसीहा' मेंं दिखेगी खाप की चौधराहट
सोशल मीडिया पर दिनभर छाया रहा भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत और उनके जीवन पर आधारित फिल्म टिकैत एक किसान मसीहा फिल्म का पोस्टर।
By Taruna TayalEdited By: Published: Thu, 16 May 2019 04:00 PM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 04:00 PM (IST)
मेरठ,[जागरण स्पेशल]। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर बुधवार को उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘टिकैत: एक किसान मसीहा’ का पोस्टर जारी किया गया। सोशल मीडिया पर दिनभर यह पोस्टर छाया रहा।
खाप की चौधराहट और किसान मुद्दे होंगे फिल्म का केंद्र
राजीव प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म को विनीत बालियान प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की कहानी व संवाद किसान और खाप मुद्दों पर लिखने वाले अशोक बालियान ने लिखी है। वहीं, निर्देशन राजीव बालियान हैं। फिल्म में बाबा टिकैत का संघर्ष और किसानों के प्रति उनकी पीड़ा को दिखाया जाएगा। 50 की उम्र पार करने के बाद किसानों के हकों के लिए उठ खड़े होने वाले चौधरी टिकैत के तैयार किए संगठन भारतीय किसान यूनियन के देशभर में उभार को भी फिल्म में दिखाया जाएगा। खाप की चौधराहट और दूसरे किसान मुद्दे भी फिल्म के केंद्र में होंगे।
बाबा टिकैत की पुण्यतिथि पर पेड़ लगाओ, बेटी बचाओ का संकल्प
भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को कलक्टेट में किसानों के मसीहा स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की आठवीं पुण्य तिथि पर हवन व यज्ञ किया। साथ ही जल संरक्षण, पेड़ लगाओ व बेटी बचाओ का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा बाबा टिकैत ने जीवन र्पयत किसानों के लिए संघर्ष किया।
पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित
भाकियू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. टिकैत को पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके आंदोलन को याद किया जो किसान की आवाज बनकर दिल्ली तक गूंजे। इनमें मुख्य रूप से मेरठ में सीडीए मैदान, भोपा आंदोलन, दिल्ली वोट क्लब का धरना आदि शामिल थे। जिलाध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष र¨वद्र दौरालिया, जिला महासचिव सत्यवीर जंगेठी, महानगर अध्यक्ष एके जौहरी आदि मौजूद रहे।
कैंपस में चौ. महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा लगाने की मांग
सीसीएसयू परिसर में छात्रों ने किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। छात्रों ने रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा को ज्ञापन देकर विवि में महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा और किसी बिल्डिंग का नाम उनके नाम पर करने की मांग की। छात्रों ने इस दौरान बाबा टिकैत अमर रहे के नारे भी लगाए। छात्रों के साथ रजिस्ट्रार ने भी उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें