यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
हिदी, अंग्रेजी और बायो की परीक्षा में मिली राहत
टर्म-वन परीक्षा में शुक्रवार को सीबीएसई 10वीं की होम साइंस सीबीएसई 12वीं की अंग्रेजी आइएससी-12वीं की बायोलाजी और आइसीएसई-10वीं की ...और पढ़ें

मेरठ, जेएनएन। टर्म-वन परीक्षा में शुक्रवार को सीबीएसई 10वीं की होम साइंस, सीबीएसई 12वीं की अंग्रेजी, आइएससी-12वीं की बायोलाजी और आइसीएसई-10वीं की हिदी की परीक्षा हुई। सभी पेपर के परीक्षार्थियों और शिक्षकों ने पेपर को सिलेबस के अनुरूप और सामान्य स्तर वाला ही बताया। एमपीजीएस शास्त्रीनगर की अंग्रेजी शिक्षिका डिंपल के अनुसार अंग्रेजी का पेपर सीबीएसई पैटर्न पर ही आधारित था। पेपर सीबीएसई के माडल पेपर से भी आसान था, जिससे छात्रों को पेपर हल करने में राहत मिली। उधर, बायोलाजी शिक्षक के अनुसार पेपर संशोधित सिलेबस के अनुरूप ही था। इसी तरह हिदी के पेपर को भी छात्रों ने आसान ही बताया।
-अंग्रेजी का पेपर बहुत अच्छा था। स्कूल में हम लोगों को जो सैंपल पेपर हल कराए गए थे उससे भी टर्म-वन का पेपर आसान था।
-अंशिका पोसवाल, कक्षा 12वीं, एमपीजीएस शास्त्रीनगर
----------------------
-अंग्रेजी का पेपर अच्छा था लेकिन लंबा था। पेपर में दिए गए लिटरेचर के कुछ प्रश्न कन्फ्यूज करने वाले थे जिसमें थोड़ी परेशानी जरूर हुई।
-प्रेरणा मिश्रा, कक्षा 12वीं, एमपीजीएस शास्त्रीनगर
-----------------------
-जीव विज्ञान के पेपर को आसान तो नहीं कहेंगे लेकिन मुश्किल भी कहना गलत होगा। सिलेबस के अनुरूप पेपर के प्रश्नों का स्तर काफी अच्छा था।
-मल्लिका मतिन, कक्षा 12वीं, सोफिया गर्ल्स स्कूल
-----------------------
-बायोलाजी पेपर में पूछे गए सभी प्रश्न पाठ्यक्रम से ही थे। जिन बिंदुओं को आसान समझकर पढ़ा था उनके प्रश्नों की मौजूदगी ने चकित जरूर किया। हालांकि जनन क्रिया यानी जेनेटिक्स के कुछ प्रश्नों ने दिमाग पर जोर डालने पर विवश जरूर किया। नए पैटर्न का अनुभव रोमांचक रहा।
-चेष्टा भारद्वाज, कक्षा 12वीं, सोफिया गर्ल्स स्कूल
-----------------------
-हिदी का पेपर बहुत आसान था। भाषा के पेपर में पहली बार एमसीक्यू आधारित प्रश्नों के उत्तर देना अभ्यास के कारण आसान हो गया।
-इश्कीरत सिंह, कक्षा 10वीं, सेंट मेरीज एकेडमी
------------------------
-जिस तरह की तैयारी हमें कराई गई थी उसकी तुलना में हिदी का पेपर बहुत आसान लगा। परीक्षा में अच्छा कर सके, अब अच्छे अंक की भी उम्मीद है।
-गुरकीरथ सिंह, कक्षा 10वीं, सेंट मेरीज एकेडमी
