Move to Jagran APP

BKU Protest: मुजफ्फरनगर में भाकियू का जोरदार प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का पुतला फूंका

BKU Protest In Muzaffarnagar मुजफ्फरनगर में भाकियू ने सोमवार को लखीमपुर खीरी हत्याकांड का एक साल पूरा होने पर जिलेभर में प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी का पुतला फूंका गया। धरना भी दिया गया।

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATTPublished: Mon, 03 Oct 2022 02:33 PM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 02:49 PM (IST)
BKU Protest: मुजफ्फरनगर में भाकियू का जोरदार प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का पुतला फूंका
BKU Protest News मुजफ्फरनगर में भाकियू ने सोमवार को लखीमपुर खीरी हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन किया।

मुजफ्फरनगर, जेएनएन। BKU Protest News लखीमपुर खीरी हत्याकांड का एक साल पूरा होने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुजफ्फरनगर जिले के कई स्‍थानों पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा उर्फ टेनी का पुतला फूंका। कई जगहों पर जबरदस्‍त प्रदर्शन किया गया। टेनी को मंत्रिमंडल से निकाले जाने को लेकर नारेबाजी भी की गई। इस दौरान बड़ी संख्‍या में भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे। बुलंदशहर में भी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

loksabha election banner

की गई जमकर नारेबाजी

खतौली में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता जानसठ तिराहा पर एकत्र हुआ और यहां कार्यकर्ताओं ने गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। इसके साथ ही उनको मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की गई। वहीं भोपा में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भोपा गंग नहर पर एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने टेनी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की गई। सूचना पर पहुंची भोपा पुलिस ने पुतला छीनने की काफी कोशिश भी की।

पुलिस के साथ भी नोकझोंक

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के निर्देशों पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष संजीव पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए ब्लॉक परिसर पहुंचे। यहां पर जैसे ही भाकियू कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने की तैयारी की तो पहले से मुस्तैद पुलिस अधिकारियों की भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ तीखी नोकझोंक हुई।

मंत्री की गिरफ्तारी की मांग

पुलिसकर्मियों ने भाकियू कार्यकर्ताओं से गृह राज्यमंत्री का पुतला छीन कर अपने कब्जे में ले लिया। कुछ देर बाद भाकियू कार्यकर्ताओं को पुतला दहन किए बिना ही वापस लौटना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन ने ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन किया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया।

संयुक्त किसान मोर्चा के धरने में भाकियू मजबूती से डटे

इसके पूर्व राकेश टिकैत ने रविवार देर शाम बताया था कि संयुक्त किसान मोर्चा के प्रस्तावित धरने में भाकियू मजबूती से डटी है। सोमवार को भाकियू के सभी कार्यकर्ता जिला तहसील व ब्लाक मुख्यालय पर जुटेंगे। इस दौरान प्रदर्शन कर गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी की प्रधानमंत्री से मांग की जाएगी। गृह राज्यमंत्री का पुतला भी फुंका जाएगा। उन्होंने बताया कि गृह राज्यमंत्री का कृत्य ऐसा है कि उन्हें पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। इसलिए उन्हें तत्काल बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि टेनी की बर्खास्तगी तक संयुक्त किसान मोर्चा व भाकियू का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रदर्शन में सहभागिता को लेकर कार्यकर्ताओं से अपील की थी।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.