Move to Jagran APP

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, जनता का मन और मत भाजपा के साथ

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जन विश्वास यात्रा के दौरान जनसभा में विपक्ष पर साधा निशाना गिनाईं सरकार की उपलब्ध्यिां। योगी के शासन में अपराधियों में खौफ किसानों को भी किया साधने का प्रयास ।

By Taruna TayalEdited By: Published: Tue, 28 Dec 2021 08:43 AM (IST)Updated: Tue, 28 Dec 2021 08:43 AM (IST)
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, जनता का मन और मत भाजपा के साथ
बुलंदशहर में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को जन विश्वास यात्रा के दौरान जनसभा में विपक्ष पर निशाना साधते हुए योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि 'उत्तर प्रदेश में 2017 की तर्ज पर ही योगी-मोदी की लहर चल रही है। सीएम योगी की साफ नीयत और सही विकास के सामने 'सपा, बसपा और कांग्रेस का छलावा टिक नहीं पाएगा। यूपी की जनता का मन और मत भाजपा के साथ है। कहा कि सबका साथ मिलने से ही सबका विकास होता है। बीते पांच सालों में यूपी की जनता ने ये अपनी आंखों से देखा है। कहीं किसी के साथ भेदभाव नहीं हुआ।

loksabha election banner

डिबाई के भीमपुर दोराहा पर जनसभा में स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पीएम मोदी की सरकार में कश्मीर में गोली नहीं अब फूलों की वर्षा होती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बनकर प्रगति कर रहा है। 'जातिवाद, परिवारवाद और वंशवाद को वोट नहीं मिलनी चाहिए। 'राष्ट्रवाद के नाम पर मतदान होना चाहिए। कहा कि 'लक्ष्मी साइकिल, पंजा या हाथ पर बैठकर नहीं कमल पर बैठकर आती हैं। योगी सरकार से पहले प्रदेश में गुंडा और माफिया राज था। बहन-बेटियां सड़कों पर चलने से कतराती थी। योगी सरकार में गुंडे माफिया प्रदेश छोड़ गए और लड़कियां-महिलाएं दिन ही नहीं रात में भी सड़कों पर बेखौफ चलती हैं। पहली सरकारें कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे को बंद करवाती थीं, अब यात्रा पर पुष्प वर्षा होती है। भाजपा सरकार में बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है।

कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले हाल यह था कि जब भी अपराधी पकड़े जाते थे तो 'मियां भाई का फोन आ जाता था और अपराधी छोड़ दिए जाते थे। योगी के शासन में अपराधियों में पुलिस का खौफ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान का सोना उनका गन्ना है। योगी सरकार ने इस सोने पर सुहागा करते हुए गन्ने का मूल्य 325 से बढ़ाकर 350 कर दिया है। किसानों से अपील की कि 'डबल-इंजन से हो रहे विकास को कमजोर ना पड़ने दें और एकजुट होकर भाजपा के साथ खड़े रहें।

गठबंधन नहीं यह है ठगबंधन: संजीव बालियान

उधर, करोरा गांव में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि सपा का यह गठबंधन नहीं ठगबंधन है। लोगों को लूटने के लिए यह ठगबंधन बना है। 2012 से लेकर 17 तक की बात करें, तो उस समय दोषी बाहर होते थे और निर्दोष जेल में होते थे। उन्होंने कहा कि ठगबंधन की नहीं, प्रदेश को विकास करने वाली योगी सरकार चाहिए।

खुद सोचें कि कितना बदलाव आया : वीके सिंह

केंद्रीय राज्य मंत्री रि. जनरल वीके सिंह ने कहा कि खुद महसूस करें कि पांच वर्ष में प्रदेश में कितना बदलाव आया है। यह किसी से छुपा नहीं है। महिलाएं प्रदेश में सुरक्षित हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.