Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में चलाया स्वच्छता अभियान

मेरठ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

By Edited By: Published: Thu, 17 Sep 2020 10:00 AM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 10:09 AM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में चलाया स्वच्छता अभियान
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में चलाया स्वच्छता अभियान

मेरठ, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। 14 से 20 सितंबर तक भाजपा कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के रूप में मनाएंगे। बुधवार को महानगर के 16 मंडल और मेरठ दक्षिण, कैंट और शहर विधानसभा के कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने 70 सार्वजनिक स्थलों पर चौराहों पर लगी प्रतिमाओं को साफ किया। इसके बाद महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। सार्वजनिक चौराहों और पार्को में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। कैलाश प्रकाश स्टेडियम चौराहे पर पंडित बुलाकी दास शर्मा स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान आसपास में सफाई की गई। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर व महिला आयोग की सदस्या राखी त्यागी व पार्षद ललित नागदेव ने सफाई योद्धाओं का माला पहनाकर स्वागत किया। महामंत्री महेश बाली, अर¨वद गुप्ता मारवाड़ी,पीयूष शास्त्री आदि मौजूद रहे। जागृति विहार मंडल में मंशा देवी मंदिर में अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान के पश्चिम उप्र प्रभारी नरेश गुर्जर, मंडल अध्यक्ष राम कुमार चौबे, उपाध्यक्ष लोकेश ठाकुर शामिल रहे। भूड़बराल गांव में दुर्गा मंदिर में गोपाल शर्मा आदि ने सफाई की। वहीं, भाजपा के अग्रसेन मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत सफाई की। कार्यक्रम की शुरुआत बागपत अड्डे चौराहे पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर साफ-सफाई की। इसके बाद शारदा रोड, गुरूनानक नगर, जैननगर पार्क, घंटाघर आदि जगह भी सफाई की। इस दौरान विधानसभा सदस्य सत्य प्रकाश अग्रवाल, मुकेश सिंघल, मंडल अध्यक्ष मोहित गोयल समेत अन्य मौजूद रहे। उधर, सेवा सप्ताह के अन्तर्गत बुधवार को कस्बा सिवाल खास में सफाई अभियान चलाया गया। विधायक जितेंद्र सतवाई व कार्यकर्ताओं ने हाथ में झाडू लेकर कस्बे के रास्तों की सफाई की। मंडल अध्यक्ष विनोद गेझा, शर्मा जीत आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.