मेरठ MLC चुनाव: शिक्षक और स्नातक दोनों सीटों पर भाजपा की जीत, श्रीचंद शर्मा और दिनेश गोयल ने दूसरी बार मारा मैदान
भाजपा ने मेरठ विधान परिषद शिक्षक और स्नातक निर्वाचन खंड की दोनों सीटों पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की ...और पढ़ें

HighLights
भाजपा ने मेरठ MLC की दोनों सीटें जीतीं।
श्रीचंद शर्मा ने शिक्षक सीट पर जीत दर्ज की।
दिनेश गोयल स्नातक सीट से दोबारा विजयी हुए।
जागरण संवाददाता, मेरठ। विधान परिषद शिक्षक और स्नातक निर्वाचन खंड मेरठ के चुनाव में लगातार दूसरी बार दोनों सीटों पर भाजपा ने भारी अंतर के साथ जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि दोनों सीटों पर भाजपा ने वर्तमान एमएलसी को ही चुनाव लड़ाया था।
शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा ने सपा प्रत्याशी नितिन तोमर को 13,241 वोटों के अंतर से हराया जबकि स्नातक सीट पर दिनेश गोयल ने सपा के प्रमेंद्र भाटी को 12,855 वोटों के अंतर से हराया। दोनों सीटों पर भाजपा और सपा प्रत्याशियों की बीच मुकाबला रहा।
शिक्षक संघों के प्रत्याशी इस चुनाव में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सके। प्रशासन ने रात में देर से जीत की घोषणा की जबकि प्रत्याशियों से शाम सात बजे से ही जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया था।
शिक्षक एमएलसी सीट
- भाजपा के प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा को मिले मत 18,099
- सपा के नितिन तोमर को मिले मत 4858
स्नातक एमएलसी सीट
- भाजपा के दिनेश गोयल को मिल मत 24,928
- सपा प्रत्याशी प्रमेंद्र भाटी को मिले मत 12,073
