Move to Jagran APP

राखी बांधकर अनुसूचित बस्तियों से कनेक्ट होगी भाजपा

पांच-पांच पुरुषों को राखी बांधकर महिलाएं करेंगी नमो एप पर लोड। आधार संख्या एवं नाम पता भी जुटाने का है टास्क, सूची तैयार।

By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 11:39 AM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 11:39 AM (IST)
राखी बांधकर अनुसूचित बस्तियों से कनेक्ट होगी भाजपा
राखी बांधकर अनुसूचित बस्तियों से कनेक्ट होगी भाजपा

मेरठ: राजनीतिक समीकरणों को साधने के लिए भाजपा अपना गियर बदलेगी। अनुसूचित वर्ग को रिझाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा उनकी बस्तियों में पहुंचेगी। पुरुषों को राखी बाधने के बहाने उन्हें पार्टी से कनेक्ट करेगी। भाजपा की क्षेत्रीय टीम ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। तमाम बस्तियों की सूची बनाकर प्रदेश इकाई को भेजी गई है। अनुसूचित वर्ग के लोगों की मोबाइल में नमो एप भी डाउनलोड कराया जाएगा।

loksabha election banner

भाजपा महिला मोर्चा के तय कार्यक्रम के मुताबिक दो-दो महिलाएं अनुसूचित बस्तियों में पहुंचकर पांच-पांच पुरुषों को राखी बांधेंगी। उनके लिए फल और मिठाइयां भी लेकर पहुंचेंगी। इसकी सेल्फी लेकर प्रदेश नमो एप पर लोड करना होगा। अनुसूचित एवं पिछड़े वर्ग के लोगों का फोन नंबर, नाम एवं मोहल्ले का विवरण भी जुटाने के लिए कहा गया है। मेरठ में दर्जनभर कालोनियों के लिए टीमें तय की जा रही हैं। इसी बहाने उनका आधार नंबर भी लेने के लिए कहा गया है। माना जा रहा है कि इससे जहां पार्टी के मतदाता सूची बनवाने एवं उसमें संशोधन की गति तेज होगी, वहीं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा सकेगा। राजनीतिक पंडितों की मानें तो संसद में एससी-एसटी एक्टर पारित करने के बाद अब इस वर्ग में पार्टी अपनी सेंधमारी बढ़ाने के प्रयास में है। इसी कड़ी में रक्षाबंधन पर्व के बहाने इस वर्ग से जुड़ने की व्यूह रचाना की गई है।

महानगर प्रवक्ता महिला मोर्चा सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि भाजपा सभी वर्ग के विकास के लिए कटिबद्ध है। अनुसूचित वर्ग पार्टी के साथ गहराई से जुड़ा है। रक्षा बंधन के बहाने इस बंधन को और मजबूत किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.