Move to Jagran APP

भाईचारे को तोड़ने का प्रयास कर रही भाजपा: कृष्ण कुमार किशनी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 133वां स्थापना दिवस बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी ने बताया कि 133 वर्ष पहले कांग्रेस का गठन किया गया था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Dec 2018 06:00 AM (IST)Updated: Sat, 29 Dec 2018 06:00 AM (IST)
भाईचारे को तोड़ने का प्रयास कर रही भाजपा: कृष्ण कुमार किशनी
भाईचारे को तोड़ने का प्रयास कर रही भाजपा: कृष्ण कुमार किशनी

मेरठ । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 133वां स्थापना दिवस बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार किशनी ने बताया कि 133 वर्ष पहले कांग्रेस का गठन किया गया था। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस देश को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए ¨हदू, मुस्लिम, सिख और ईसाइ ने कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी थी। आज भारतीय जनता पार्टी उस भाईचारे को तोड़कर पुन: सत्ता हथियाने की कोशिश कर रही है। हमें भाजपा के इस मंसूबे को विफल करना है। इस दौरान लड्डू वितरण कर खुशी मनाई गई। कार्यक्रम में प्रवक्ता हरिकिशन, प्रदेश संगठन मंत्री मतन सिंह, सतीश शर्मा, संजय गोयल, डॉ. दिनेश मोहन शर्मा, आशा राम, मोनिंदर सूद, योगी जाटव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष एसएस कपूर, उपाध्यक्ष अशोक गर्ग व जिला अध्यक्ष विनोद मोघा के पिता घासी राम के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई।

loksabha election banner

मीडिया प्रबंधन के जरिए भाजपा बनाएगी लोकसभा चुनाव का माहौल

जासं, मेरठ : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के मीडिया विभाग के जरिए जनता के बीच सरकार की योजनाओं और किए गए कार्यो को रखा जाएगा। जनता से किए गए जो वादे पूरे हुए हैं, उनके बारे में भी लोगों के बीच चर्चा की जाएगी।

बीआइटी कॉलेज में शुक्रवार को भाजपा पश्चिमी क्षेत्र की मीडिया कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि मीडिया विभाग से जुड़े कार्यकर्ता जब मीडिया से बात करें तो तथ्यों के साथ करें। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कार्यो की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए विजय अभियान के तौर पर सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। इससे पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं योगी सरकार के कार्यो को जनता के बीच रखने के लिए प्रेरित किया। भाजपा की क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला में प्रमुख रूप से प्रदेश के मीडिया संपर्क प्रमुख डा. तरुणकांत त्रिपाठी, पश्चिम क्षेत्र प्रभारी विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय समेत पश्चिम क्षेत्र के 19 जिला इकाइयों के मीडिया प्रभारी, सह प्रभारी, जिला मीडिया संपर्क प्रमुख व 14 लोकसभा क्षेत्रों से मीडिया टीम के पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला का संचालन क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने किया।

बताओ हमारी सरकार ने जातिवाद मिटाया

प्रदेश प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन ने कहा कि पार्टी की मीडिया टीम सरकार और जनता के बीच सेतु का कार्य करेगी। हमारी सरकार ने जातिवाद मिटाने का काम किया है। मीडिया टीम इसे जनता के बीच रखेगी। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने पार्टी मीडिया प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। कहा कि रैली, सभा और पार्टी के संगठनात्मक कार्यो के जरिए मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचना है।

दिखाई गई प्रधानमंत्री की फिल्म

मीडिया कार्यशाला के दौरान प्रधानमंत्री के जीवन पर बनी फिल्म भी पार्टी के मीडिया पदाधिकारियों को दिखाई गई। ताकि वे प्रधानमंत्री के जीवन और उनके उद्देश्यों को जनता के बीच सही प्रकार से रख सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.