Move to Jagran APP

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज बुलंदशहर के डिबाई में करेंगे जनसभा

भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही जनविश्वास यात्रा के कार्यक्रम के तहत डिबाई विधान सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारी हो चुकी है पूरी ।

By Taruna TayalEdited By: Published: Mon, 27 Dec 2021 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 27 Dec 2021 07:00 AM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज बुलंदशहर के डिबाई में करेंगे जनसभा
डिबाई विधान सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे।

बुलंदशहर, जागरण संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही जनविश्वास यात्रा के कार्यक्रम के तहत डिबाई विधान सभा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार यानि आज डिबाई विधान सभा में हेलीकाप्टर से दोपहर में पहुंचेंगे। भीमपुर दोराहा पर जनविश्वास यात्रा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा को सफल बनाने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि जनसभा में रिटायर्ड जनरल वीके सिंह व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीबाल भी जनसभा को संबोधित करेंगे। डिबाई विधान सभा के दौलतपुर में जनविश्वास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी थी लेकिन तीन दिन पहले मुख्यमंत्री योगीआदित्य नाथ का जनपद भ्रमण का कार्यक्रम स्थगित हो गया। अब डिबाई विधान सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे।

इन्होंने कहा...

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह डिबाई के भीमपुर दोराहा पर सोमवार दोपहर हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा की तैयारी पूरी कर ली गई है।

- अनिल सिसोदिया, जिलाध्यक्ष भाजपा 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.