राममंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या इराक में बनेगा : सिद्धार्थनाथ
जासं, मोदीपुरम : भगवान श्रीराम दुनिया को रचनेवाले हैं। हिंदू ही नहीं बल्कि सभी धर्मो के लोगों
जासं, मोदीपुरम : भगवान श्रीराम दुनिया को रचनेवाले हैं। हिंदू ही नहीं बल्कि सभी धर्मो के लोगों की आस्था श्रीराम से जुड़ी है, जो उनके पदचिह्नों पर चलने की कोशिश करते हैं। ऐसे में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर अयोध्या में नहीं तो क्या इराक और सऊदी अरब में बनेगा। ये बातें प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कैबिनेट मंत्री डॉ. सिद्धार्थ नाथ ¨सह ने मीडिया से हुई बातचीत में कहीं। शनिवार को कैबिनेट मंत्री सिवाया टोल प्लाजा के पास भाजपा नेता सुनील भराला के कांवड़ शिविर का उद्घाटन करने आए थे।
मेरठ के प्रभारी मंत्री डॉ. सिद्धार्थ नाथ ¨सह ने कहा कि कांवड़ यात्रा भक्ति और आस्था का सैलाब है। विशाल कांवड़ यात्रा से सिद्ध हो जाता है कि देशभक्त कौन है और विदेशियों को कौन पसंद करता है। विपक्षी पार्टी जो कर रही हैं, वह पूरा देश देख रहा है। उनकी दाल गलने वाली नहीं है। महागठबंधन पर मंत्री ने कहा कि कैसा गठबंधन? सभी अपने-अपने हित साधने में जुटे हैं। ऐसे में मोदी की आंधी में गठ अलग हो जाएगा और बंधन टूट जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुखिया होने के अलावा बड़े संत भी हैं। पहली बार प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का दौरा कर कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।
सपा-बसपा की दुकान है बंद
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सपा और बसपा की दुकान बंद हो चुकी है। गठबंधन के नाम पर अब दोनों पार्टी एक दूसरे के पास घूमकर एकजुटता का प्रमाण दे रही हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले ही इनकी एकजुटता खत्म हो जाएगी क्योंकि गठबंधन में अपने को सुप्रीम कौन मानकर चल रहा है, यह अभी देखना बाकी है।