Move to Jagran APP

सरकार की उपलब्धियां बताने को भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की महानगर और जिला इकाई ने गुरुवार को ट्रैक्टर रैली निकालकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। 210 ट्रैक्टरों के साथ कमिश्नरी आवास पहुंचे मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि किसान पूरी तरह भाजपा के साथ है और 2022 चुनावों में उनके वोट से पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Nov 2021 07:49 AM (IST)Updated: Fri, 26 Nov 2021 07:49 AM (IST)
सरकार की उपलब्धियां बताने को भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली
सरकार की उपलब्धियां बताने को भाजपा किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

मेरठ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की महानगर और जिला इकाई ने गुरुवार को ट्रैक्टर रैली निकालकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। 210 ट्रैक्टरों के साथ कमिश्नरी आवास पहुंचे मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि किसान पूरी तरह भाजपा के साथ है, और 2022 चुनावों में उनके वोट से पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी।

loksabha election banner

मेरठ महानगर ने शाप्रिक्स माल से ट्रैक्टर रैली निकाला, जहां विधायक डा. सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, मोर्चा महानगर अध्यक्ष प्रवेश गुमी और नरेश गुर्जर ने झंडी देकर रैली को रवाना किया, जो बिजली बंबा बाईपास, हापुड़ रोड, हापुड़ चुंगी, पीवीएस माल, कुटी चौराहा पहुंची। तेजगढ़ी चौराहा, जेल चुंगी व साकेत चौराहे पर भी स्वागत हुआ। उधर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय त्यागी ट्रैक्टरों के साथ कमिश्नर आवास पहुंचे, जहां राज्यमंत्री दिनेश खटीक एवं सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने धनसिंह कोतवाल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रैली को रवाना किया। कार्यकर्ता ट्रैक्टर लेकर सर्किट हाउस के सामने से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचे, और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यहां से रैली कमिश्नरी पार्क पहुंची, जहां भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने चौ. चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए रैली का समापन किया। प्रदेश इकाई के निर्देश पर ट्रैक्टर रैली का मुख्य जिम्मा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय त्यागी ने उठाया। त्यागी ने कहा कि किसान पूरी तरह भाजपा के साथ हैं। प्रदेश मंत्री पदम सिंह, महानगर मंत्री गोपाल शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष विमल शर्मा आदि मौजूद रहे। रैली से आवागमन में हुई परेशानी

बिजली बंबा बाईपास से जैसे-जैसे रैली आगे की ओर बढ़ी यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि रैली के दौरान चौराहों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहे, लेकिन इसके बाद भी कुछ जगहों-हापुड़ रोड, तेजगढ़ी व साकेत चौराहे पर लोगों को आने-जाने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.