'भाजपा चुनाव का माहौल बना रही है, राम मंदिर नहीं'
अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने राम मंदिर मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि उनके लिए राम आदर्श पुरुष नहीं है बल्कि वोटिंग मशीन हैं।
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने राम मंदिर मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि उनके लिए राम आदर्श पुरुष नहीं है बल्कि वोटिंग मशीन हैं। भाजपा राम मंदिर मुद्दे को उछालकर लोकसभा चुनाव का माहौल बना रही है। मंदिर बनवाना होता तो साढ़े चार साल में बनवा देते। अब चार महीने में कैसे बना देंगे।
मंगलवार को बांबे बाजार स्थित वेस्टर्न यूपी चेंबर ऑफ कामर्स के सभागार में अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद वह पत्रकारों से रूबरू थे। केंद्र पर सवाल उठाए कि राम मंदिर निर्माण के लिए साढ़े चार साल में अध्यादेश क्यों नहीं लाए। नौ दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित विहिप के राम जन्म भूमि आंदोलन पर बोले कि वे राम मंदिर निर्माण की मांग कर रहे हैं, बाबरी मस्जिद की नहीं। हम राम मंदिर के पक्षधर हैं। किसानों की बात रखते हुए कहा कि देश का किसान गुस्से में है। 'फसल हमारी, दाम तुम्हारा' अब नहीं चलेगा बल्कि 'फसल हमारी, दाम हमारा' के आधार पर दाम हम तय करेंगे। उन्होंने कहा, किसानों की मांगें नहीं स्वीकारीं तो 2019 में किसानों का वोट भी नहीं। उप्र में मिर्जापुर, बाराबंकी में किसान रैली कर चुके हैं। मेरठ में भी करेंगे। तोगड़िया ने कहा, जल्द ही राजनैतिक पार्टी भी बनाने जा रहे हैं। हमारा नारा है-अबकी बार ¨हदू सरकार। मुस्लिम खुशामद बंद हो, कानून का राज स्थापित हो
बुलंदशहर की ¨हसा को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि गोहत्या का कारण मुस्लिम खुशामद है। कल तक कांग्रेस करती थी, अब भाजपा और कांग्रेस दोनों इसका समर्थन कर रही हैं। मुस्लिम खुशामद बंद कर कानून का राज स्थापित हो। उप्र में गो हत्या हो रही है। बुलंदशहर में गो रक्षक ही मारे गए हैं। गोहत्या न होती तो गो रक्षक भी न मारे जाते। केंद्रीय स्तर पर गोहत्या बंदी का कानून क्यों नहीं बनाया जा रहा है। बोले कि पत्थरबाजों के केस वापस ले लिए, मोदी जी मस्जिद चले गए, गोरक्षकों को गुंडा कहा गया। ये मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है। इसी का परिणाम बुलंदशहर की घटना है। उन्होंने आशंका जताई कि यह वोटों की राजनीति भी हो सकती है। मेरठ को पाकिस्तान नहीं बनने देंगे
बुलंदशहर की घटना को लेकर कहा कि पश्चिम उप्र में स्थिति भयावह है। लेकिन हम मेरठ को पाकिस्तान नहीं बनने देंगे। दो बच्चों का कानून देश में लाकर मुसलमानों की जनसंख्या पर नियंत्रण करेंगे। इस काम को ¨हसा के बजाय कानून के जरिए कराएंगे। 'पुलिस फोर्स के अभाव में हुई बुलंदशहर की घटना'
जासं, मोदीपुरम : अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कहा, यदि बुलंदशहर के स्याना में पर्याप्त पुलिस फोर्स होती तो न गोकशी होती और न इंस्पेक्टर की मौत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सांप्रदायिक दंगे कराकर लोगों को बांट रहे हैं।
मंगलवार को कंकरखेड़ा की श्रद्धापुरी में प्रेम प्रकाश गुप्ता के आवास पर प्रवीण तोगड़िया ने कहा, बुलंदशहर में आयोजित कार्यक्रम में संप्रदाय विशेष के लाखों लोग मौजूद थे। यदि यह बवाल दंगे का रूप ले लेता तो अंजाम देने वाले बच निकलते लेकिन निर्दोषों की जान चली जाती। कहा, यह सब वोट हासिल करने के लिए धुव्रीकरण की राजनीत है। जब कोई मुद्दा नहीं रहा तो धुव्रीकरण की राजनीति हो रही है। हिन्दुत्व के नाम पर नौटंकी हो रही है। लोगों को मरवाकर धुव्रीकरण की राजनीति बंद होनी चाहिए।