Move to Jagran APP

मवाना के चारों ब्लाक पर भाजपा का कब्जा

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद भाजपा ब्लाक प्रमुख पदों पर भी हावी रही। मवाना तहसील

By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Jul 2021 07:35 PM (IST)Updated: Sat, 10 Jul 2021 07:35 PM (IST)
मवाना के चारों ब्लाक पर भाजपा का कब्जा
मवाना के चारों ब्लाक पर भाजपा का कब्जा

मेरठ,जेएनएन। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद भाजपा ब्लाक प्रमुख पदों पर भी हावी रही। मवाना तहसील क्षेत्र के चारों ब्लाक मवाना, हस्तिनापुर, परीक्षितगढ़ और माछरा में भाजपा ने प्रमुख पद पर कब्जा जमा लिया। माछरा में विपक्ष का प्रत्याशी खड़ा ही नहीं हुआ। हालांकि कुछ जगह समर्थकों में झड़प हुई लेकिन पुलिस के कड़े बंदोबस्त से हंगामा बढ़ नहीं पाया। चुनाव पर्यवेक्षक महेंद्र सिंह, डीएम के बालाजी, एसएसपी प्रभाकर चौधरी, सीडीओ शशांक चौधरी, एसपी देहात केशव मिश्रा ने मतदान स्थल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था परखी।

loksabha election banner

ब्लाक मवाना के प्रमुख पद के लिए गीता पायल पत्नी योगेश पधान भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर रालोद का दामन थामकर टक्कर देने उतरी थीं। उनके नामांकन के बाद रालोद नेताओं ने भाजपा को चित करने के दावे किए थे पर शनिवार को मतदान के दौरान विपक्ष के दावे व एकजुटता बिखरती दिखाई दी। खंड विकास कार्यालय पर पूर्वांहन 11बजे मतदान शुरू हुआ। हालांकि अपराह्न तीन बजे तक सभी 67 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के मत पड़े। मतगणना में भाजपा की गीता पायल को 36 मत मिले। रालोद समर्थित गीता वर्मा को 27 मत मिले। जबकि चार मत निरस्त हो गए। मतगणना के दौरान आरओ वीके कौशल, एसडीएम कमलेश गोयल, सीओ उदय प्रताप सिंह समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहे। हस्तिनापुर ब्लाक प्रमुख पद के लिए सभी 59 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मत का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी द्रोण कुमार की मौजूदगी में मतदान के बाद अपराह्न मतगणना हुई। जिसमें भाजपा के नितिन पोसवाल 44 मत लेकर विजय हुए। वहीं, निर्दलीय सन्नी चौहान व सपा के सचिन को 6-6 मत मिले। जबकि सपा से ही अरुषि सिद्धार्थ को दो मत मिले। एक मत निरस्त हो गए। इस दौरान पुलिस के कड़े बंदोबस्त रहे। यहां भी विपक्षी पाíटयों ने भाजपा को घेरने का प्रयास किया लेकिन शुरू से आखिर तक संगठित होते नहीं दिखाई दिए।

परीक्षितगढ़ खंड विकास कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख पद के लिए सभी 86 मतदाताओं ने भाग लिया। जिसमें भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मसिंह को 70 मत मिले। जबकि पूर्व ब्लाक प्रमुख केपी खुंटी को 11 मत मिले। जबकि चार मत निरस्त हो गयी। चुनाव अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यहां चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया।

-माछरा प्रतिनिधि के अनुसार खंड विकास कार्यालय पर कड़ी सुरक्षा के चुनाव संपन्न हुआ। कुल 71 बीडीसी मतदाताओं में से 69मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। जबकि जबकि अशोक त्यागी को 37मत मिले। जबकि पूर्व ब्लाक प्रमुख रहे ब्रजवीर सिंह को 28मत मिले। जबकि चार मत निरस्त हो गए। विजयी घोषित किया गया। इन्हें 37 मत मिले। जबकि इनके प्रतिद्वंदी ब्रजवीर सिंह 28 को मत पड़े। कुल 59 वोट पड़े। जबकि चार वोट निरस्त हो गए। चुनाव अधिकारी एवं सहायक चुनाव अधिकारी ब्रजेश चंद ने बताया कि परिणाम मतदान के बाद ही घोषित कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.