36 स्थानों पर भाजपाइयों ने सुनी मोदी के मन की बात
भारतीय जनता पार्टी महानगर एवं युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के लेकर उत्साह रहा।
मेरठ, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी महानगर एवं युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री के 'मन की बात' कार्यक्रम के लेकर खास उत्साह दिखाया। हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय शहर के अन्य स्थानों पर सासद, विधायक एवं संगठन के नेताओं ने शिरकत की। पार्टी ने 16 मंडलों में 35 स्थानों पर अधिक से अधिक किसानों व क्षेत्र की जनता को एकत्रित कर उन्हें संबोधन सुनवाने का प्रबंध किया। साल के अंतिम 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत, लोकल फार वोकल, स्वच्छता अभियान, तेंदुओं की बढ़ती संख्या, कैदियों के श्रमिक उपयोग संबंधी अनेक विषयों पर अपना संबोधन दिया। कहा कि लोकल फार वोकल आज देशभर के हर घर में गूंज रहा है। जो भी उत्पाद ग्लोबल बेस्ट है, उसका हमारे यहा पर उत्पादन करना सुनिश्चित करें। कहा कि भारत में तेंदुओं की संख्या में 2014 से 2018 के बीच लगभग 60 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल ने पीएम के मन की बात को सार्थक और प्रेरणादायी बताया। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के ओजस्वी भाषण ने सभी युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है। युवा सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, सासद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, सोमेंद्र तोमर एवं महेश बाली भी युवा मोर्चा के कार्यक्रम में विभिन्न स्थानों पर उपस्थित रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने अपने घर पर परिवार के साथ मोदी के मन की बात सुनी। निशाक गर्ग, पीयूष शर्मा, नीरज पंवार, अभिषेक ठाकुर, राहुल शर्मा, विक्रम शर्मा, अवधेश शर्मा, शिवम शर्मा, विनय विरालिया, अखिल गोयल, अभिनव अरोरा आदि उपस्थित रहे।