भारतीय जनता युवा मोर्चा ने वितरित किए हेलमेट, जागरूकता अभियान में दिये गुलाब Meerut News
भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर द्वारा मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।
मेरठ, जेएनएन। भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर द्वारा मंगलवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा के नेतृत्व में कमिश्नरी आवास चौक पर यातायात नियमों का जागरूकता अभियान चलाया एवं दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आए महानगर अध्यक्ष भाजपा मुकेश सिंघल ने दो पहिया वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट किया।
हेलमेट से बच सकती है जान
इस दौरान लोगों को यातायात के नियमों के बारे में अवगत कराया एवं उन्हें हेलमेट वितरित किए। इस अवसर पर मुकेश सिंघल ने कहा कि वह हेलमेट आपके अपनी सुरक्षा के लिए है। दो पहिया वाहन चालकों के साथ अगर कोई दुर्घटना होती है तो हेलमेट होने की वजह से आपकी जान बच सकती है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा शिकार दो पहिया वाहन चालक होते हैं। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे जिन्होंने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराया।
प्रधानमंत्री ने किया है आह्वान
वीनस शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान के लिए आह्वान किया है, उसी क्रम में ऐसा अभियान चलाया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।