Move to Jagran APP

नगर निगम के रिटायर कर्मचारी व पोती को बजरंग दल कार्यकर्ता ने पीटा

मेरठ। नगर निगम मेरठ से रिटायर कर्मचारी को मामूली विवाद में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने बुरी तर

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Mar 2018 02:08 PM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 02:08 PM (IST)
नगर निगम के रिटायर कर्मचारी व पोती को बजरंग दल कार्यकर्ता ने पीटा
नगर निगम के रिटायर कर्मचारी व पोती को बजरंग दल कार्यकर्ता ने पीटा

मेरठ। नगर निगम मेरठ से रिटायर कर्मचारी को मामूली विवाद में बजरंग दल के कार्यकर्ता ने बुरी तरह पीट दिया। दादा को बचाने आई पोती को भी नहीं बख्शा गया। हमले में रिटायर कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया है।

loksabha election banner

नगर निगम से रिटायर राजपाल सिंह ने बताया बजरंग दल कार्यकर्ता के घर के बाहर से वह साइकिल पर निकल रहा था। उसी समय बजरंग दल कार्यकर्ता ने राजपाल की साइकिल रोक ली और उसे साइड न देने पर गाली गलौज शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो उसे बुरी तरह से मारा और सड़क पर पटक दिया। अपने दादा के बचाव में आई 8 साल की बच्ची को भी बजरंग दल कार्यकर्ता ने नहीं बख्शा और उसे भी बुरी तरह से पीटा। इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत की गई तो पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ता पंकज को हिरासत में ले लिया और बजरंग दल के पदाधिकारियों के दबाव में बाद में थाने से छोड़ दिया। भावनपुर पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने साठगाठ कर आरोपी को छोड़ दिया। रिटायर कर्मचारी ने एसपी समेत अन्य अधिकारियों को शिकायत करने की चेतावनी दी है। रिटायर कर्मचारी के सिर में चोट लगने से घायल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.