विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2025: होली के बाद पेट की परेशानी से बचना है? अपनाएं ये आसान टिप्स; थकान दूर करने के लिए भी मस्त फॉर्मूला

Published: Fri, 14 Mar 2025 04:52 PM (IST)

होली के बाद पेट की परेशानी से बचना है? तो अपनाएं ये आसान टिप्स। होली पर बनने वाले स्वादिष्ट पकवानों ...और पढ़ें

होली के बाद पेट की परेशानी से बचना है? - प्रतीकात्मक तस्वीर
होली के बाद पेट की परेशानी से बचना है? - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पकवान के साथ छाछ और कांजी से दुरुस्त रखें सेहत
  2. थकान दूर करने और ताजगी के लिए खाएं फ्रूट चाट

जागरण संवाददाता, मेरठ। होली का त्योहार रंग गुलाल उल्लास उत्साह के साथ ही स्वादिष्ट खानपान और पकवान खाने का त्योहार है। होली पर बनने वाले स्वादिष्ट पकवानों की खासियत है, कि उन्हें विशेषतौर पर होली पर्व पर ही बनाया और खाया जाता है।

ऐसे में होली पर बनने वाली गुझिया, चाट पकौड़ी, मठरी, कचौरी से लेकर आलू की टिक्की और गोल गप्पे के साथ ही समोसे और कई अन्य स्वाद से भरे व्यंजन को खाने से खुद को रोक पाना मुश्किल है। होली पर बनने वाले पकवानों का स्वाद जरूर लें। लेकिन सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी है।

इन बातों पर दें ध्यान

  • पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें। इससे पाचन सही रहेगा।
  • नारियल का पानी, कांजी और मट्ठा, छाछ पीना फायदेमंद है। डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होगी।
  • तेज धूप में होली खेलने पर पसीना आएगा। इसलिए कांजी पीना अच्छा रहेगा।
  • पकवान खाने के बाद नींबू पानी का सेवन करें। पाचन तंत्र बेहतर रखेगा।
  • शहद की चाय के अलावा ग्रीन टी भी ले सकते हैं। इससे बाडी डिटाक्स हो जाएगी।

दोपहर में फलों की चाट खाने से आएगी ताजगी

होली खेलते समय एक प्लेट फलों की चाट अवश्य खाए इससे ताजगी बनी रहेगी। क्योंकि सेब, संतरा, पपीता, अंगूर और तरबूज खाने से तुरंत ताजगी का अहसास होता है और ये थकान को भी कम करता है।

इसके अलावा दिन में होली खेलने के बाद दो घंटे की भरपूर नींद लें, और रात में हलका भोजन जैसे दाल चावल ही खाए। इसके साथ ही रात में सोने से पहले एक कप ग्रीन टी अवश्य पीएं इसमें अदरक और तुलसी व दालचीनी डालकर पीएं।

विशेषज्ञ की सलाह

होली में पकवान खाने के बीच में हमें भरपूर पानी, नींबू पानी, कांजी, ठंडाई और छाछ पीते रहना चाहिए। क्योंकि पानी ज्यादा पीने से पेशाब के माध्यम से शरीर में से टाक्सिन निकल जाएगा। इसके साथ ही खाने पीने के बीच में छाछ और कांजी भी अवश्य लेते रहे। -डा. भावना गांधी, खानपान विशेषज्ञ

होली पर वैसे तो ज्यादा तक गरिष्ठ भोजन की अधिकता रहती है। ऐसे में दोपहर में एक बार फलों की चाट अवश्य खा लें। इससे थकान भी दूर हो जाएगी और ताजगी का भी अहसास होगा। अक्सर हैवी खाना खाने से पेट खराब हो जाता है। इसलिए खाने के साथ कोल्ड ड्रिंक के स्थान पर छाछ, लस्सी, नींबू पानी और ठंडाई का सेवन करें। -डा. ज्योतिका डोन्ल्ड, खानपान विशेषज्ञ