विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bank Strike: बैंकों में आज होने वाली देशव्यापी प्रस्‍तावित हड़ताल स्‍थगित, मेरठ भी होता प्रभावित

By Jagran NewsEdited By: PREM DUTT BHATT
Published: Sat, 19 Nov 2022 06:45 AM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2022 10:52 AM (IST)

Bank Strike एआइबीइए के आह्वान पर शनिवार को पूरे देश में होने वाली बैंकों की हड़ताल फिलहाल स्‍थगित हो गई ...और पढ़ें

Bank Strike News मेरठ में भी आज शनिवार को होने वाली बैंकों की हड़ताल स्‍थगित हो गई है।
Bank Strike News मेरठ में भी आज शनिवार को होने वाली बैंकों की हड़ताल स्‍थगित हो गई है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Bank Strike ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन (एआइबीइए) ने शनिवार को बैंकों में देशव्यापी हड़ताल करने का ऐलान किया था। लेकिन बातचीत के बाद इस हड़ताल को वापस ले लिया है। यानी शनिवार को मेरठ सहित स्‍थानों पर बैंक खुल रहेंगे और कामकाज सामान्‍य तरीके से ही चलेगा। अगले दिन रविवार पड़ने से दो दिन बैंकों में कामकाज प्रभावित होने का अंदेशा था।

समझौता वार्ता के बाद टली हड़ताल

शनिवार को बैंकों में कर्मचारियों की होने वाली देशव्यापी हड़ताल टल गई है। मेरठ एलडीएम एसके मजूमदार ने बताया कि भारतीय बैंक संघ और अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ की वार्ता में हड़ताल स्थगित करने पर सहमति बन गई है। बैंकों में रोजाना की तरह कामकाज चल रहा है।

बैंकिंग सेवाएं बाधित रहती

एआइबीइए के आह्वान पर सभी बैंकों की हड़़ताल से ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता था। इससे बैंकिंग सेवाएं बाधित हो जाती। हालांकि बैंकों का अधिकारी संवर्ग अपना कामकाज जारी रखता। हड़ताल का कारण कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए और बैंकों के निजीकरण के विरोध बताया गया था।

परेशानी का सामना

हड़ताल को देखते हुए बैंक अधिकारियों ने बैंक शाखाओं में सुचारू कामकाज के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही थी। शादी-ब्याह के इस सीजन में बैंकों की हड़ताल से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ता। शनिवार को हड़ताल प्रस्‍तावित थी। यह महीने का तीसरा शनिवार है। इस दिन बैंकों की छुट्टी नहीं रहती है। बैंकों की छुट्टी महीने के हर रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को होती है।

बैंक में अफसर काम करेंगे

19 नवंबर को हड़ताल होती तो हड़ताल के चलते कुछ एटीएम में नकदी निकासी की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। जनपद के लीड बैंक मैनेजर एसके मजूमदार ने बताया कि एआइबीइए के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल थी, लेकिन स्‍थगित कर दिया गया है। सभी बैंक खुलेंगे और अधिकारी कामकाज करेंगे। एटीएम में भी नगदी की निकासी में परेशानी नहीं आएगी। रुटीन के कुछ कार्य प्रभावित हो सकते थे।

अगले 10 दिन में तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

नवंबर माह के आखिरी 10 दिन में बैंकों की तीन छुट्टियां रहने वाली हैं। 20 नवंबर को रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे। 26 को चौथा शनिवार होने के चलते बैंक में अवकाश रहेगा। 27 को रविवार होने के चलते बैंक बंद रहेंगे।