पुलिस को दो की मौत और संप्रदायिक झगड़े की दी सूचना, भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची Baghpat News
सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन वहां ऐसा कुछ नही मिला और सबकुछ समान्य था।
बागपत, जेएनएन। बुधवार की सुबह नगर की फूंसवाली मस्जिद पर असमाजिक तत्व ने पुलिस को सूचना दी की कि हिन्दू मुस्लिम झगड़ा हो गया हैं, जिसमे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन वहां ऐसा कुछ नही मिला और सबकुछ समान्य था।
अधिक संख्या में पहुंची पुलिस
गांव में भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने जब गांव में पुछताछ करनी शुरू की तो सूचना गलत निकली। गांव के लोगों ने बताया कि यहां किसी तरह का विवाद या झगड़ा नहीं हुआ है। इधर, झुठी सूचना देने वाले ने कॉल कर अपना फोन बंद कर दिया। जिसकी डिटेल निकालने में पुलिस लगी थी। लोगों का कहना था कि माहौल खराब करने के लिये अफवाह फैलाई गई है। एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने बताया की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। इस दौरान गांव में भारी पुलिस पहुंची हुई थी। गांव में इतनी संख्या में पुलिस को देखकर लोगों की भी भींड बढ़ गई। कुछ देर के बाद पुसिल ने भीड समाप्त कराकर वहां से निकल गई। वहीं अभी युवक की तलाश जारी है। युवक के मिलने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।