शिवपाल का हाथ थामेंगे आजम... वायरल पोस्ट पर मचा घमासान
सपा नेता आजम खान के बारे में एक पोस्ट वायरल हो रही है। इसकी शिकायत लेकर सपा कार्यकर्ता एसपी सिटी से मिले और पोस्ट डालने वाले पर कार्रवाई की मांग की।
By Ashu SinghEdited By: Published: Wed, 17 Oct 2018 12:32 PM (IST)Updated: Wed, 17 Oct 2018 12:33 PM (IST)
मेरठ (जेएनएन)। यादव परिवार में चाचा-भतीजे का विवाद सुर्खियों में है। सपा से अलग होकर सेक्युलर मोर्चा गठित करने वाले शिवपाल यादव के खेमे में कौन-कौन जाएंगे, इसे लेकर अफवाहों का दौर जारी है। इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें सपा के कद्दावर नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को शिवपाल के खेमे में बताया जा रहा है। पोस्ट के विरोध में सपाइयों ने मंगलवार को एसपी सिटी को शिकायत देकर आरोपित पर कार्रवाई की मांग की। मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।
एसपी सिटी से मिले सपाई
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, जिला महासचिव विजयपाल सिंह, जिला सचिव निरंजन सिंह, आदिल चौहान, सुखपाल सिंह आदि एसपी सिटी से मिले। उन्होंने कहा कि सपा के कद्दावर नेता आजम खां व सपा को लेकर वॉट्सएप, ट्विटर व फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही है। ‘अखिलेश का साथ छोड़कर शिवपाल का हाथ थामेंगे आजम खां!’ शीर्षक पोस्ट में अखिलेश यादव व शिवपाल यादव के बीच आजम खां की फोटो लगाई गई है। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि आजम खां व समाजवादी पार्टी को बदनाम करने के मकसद से इसका साजिशन प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यह कृत्य आपराधिक है, लिहाजा पोस्ट डालने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।
खुद आजम खां ने किया फोन
जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि पोस्ट की जानकारी लगने पर पूर्व मंत्री आजम खां ने महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष दिलशाद जहां को फोन करने शिकायत दर्ज कराने को कहा। इसके बाद एसपी सिटी को शिकायत दी गई।
सपा भी गठित करेगी आइटी सेल
जिलाध्यक्ष का कहना है कि उक्त करतूत भाजपा के आइटी सेल की है। अनाप-शनाप पोस्ट वायरल करना भाजपा आइटी सेल का काम है। उन्होंने कहा कि अब समाजवादी पार्टी भी आइटी सेल गठित करेगी। उसमें शिक्षित व बेदाग छवि वाले युवा जोड़े जाएंगे।
इनका कहना है
मामले की जांच साइबर सेल को दी गई है। जल्द कार्रवाई होगी।
-रणविजय सिंह, एसपी सिटी

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें