Move to Jagran APP

मेरठ में हुक्‍का पार्टी : नाबालिग लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने वाला अयान गिरफ्तार

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि अयान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अयान ने बताया कि डगआउट में गई लड़की से उसकी करीब एक साल से दोस्ती थी।

By Prem BhattEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 01:28 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 01:28 PM (IST)
मेरठ में हुक्‍का पार्टी : नाबालिग लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने वाला अयान गिरफ्तार
मेरठ में हुक्‍का पार्टी : नाबालिग लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने वाला अयान गिरफ्तार

मेरठ, जेएनएन। डगआउट कैफे एंड रेस्टोरेंट में नाबालिग लड़कियों को प्रेमजाल फंसाने वाले अयान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच में कई चौकाने वाले मामले सामने आए हैं। पुलिस अयान के दोस्तों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। अयान ने पुलिस को तीन साथियों की जानकारी दी है। उनकी तलाश में भी छापामारी की जा रही है।

loksabha election banner

एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि अयान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अयान ने बताया कि डगआउट में गई लड़की से उसकी करीब एक साल से दोस्ती थी। लड़की अपनी मर्जी से रेस्टोरेंट में जाती थी। पुलिस को अयान ने कई अन्य लड़कियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने सभी लड़कियों के स्वजनों से संपर्क किया है। मुकदमा दर्ज करने के लिए उनसे भी तहरीर मांगी जा रही है। इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार का कहना है कि सब ने तहरीर देने से इन्कार कर दिया है। ऐसे में अयान पर कार्रवाई को लेकर पुलिस सकते में हैं। माना जा रहा है कि अयान के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस भी हाथ पीछे खींच रही है।

बता दें कि डग आउट कैफे का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें नाबालिग लड़कियां भी हुक्का पीती दिख रही हैं। अयान भी हुक्के का धुआं लड़कियों पर छोड़ते हुए दिख रहा है। यही नहीं इस कैफे में लव जिहाद भी फैलाया जा रहा था। नाम बदलकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाया जा रहा था। इस मामले में पुलिस डग आउट कैफै सील कर कैफे मालिक सुमित चौधरी और मैनेजर अविनाश को गिरफ्तार किया था। कैफे में लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के कब्जे में है।

हिंदू नाम रखकर लड़कियों को बहकाने वालों को सिखाएंगे सबक : कूलविंदर

जिला पंचायत अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने भड़काऊ बयान दिया है। उन्होंने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बयान दिया है कि संप्रदाय विशेष के लोग हाथ में कलावा बांधकर, माथे पर तिलक लगाकर व हिंदू नाम रखकर लड़कियों को बहकाते हैं। शादी करके आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। हुक्का बारों में हिंदू लड़कियों के साथ ऐसे लोग मिले तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा। पुलिस प्रशासन हुक्का बारों को बंद करे। लव जिहाद और हुक्का बारों से भारतीय संस्कृति का ताना-बाना बिगाड़ने की कोशिश हो रही है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.