Move to Jagran APP

मंडल अनुसूचित मोर्चा का सम्मान समारोह

सरधना कस्बे के रघुवीर सदन में रविवार को भाजपा सरधना अनुसूचित मोर्चे के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विमल शर्मा व अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा रहे उन्हें अंग-वस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Oct 2021 10:25 PM (IST)Updated: Sun, 17 Oct 2021 10:25 PM (IST)
मंडल अनुसूचित मोर्चा का सम्मान समारोह
मंडल अनुसूचित मोर्चा का सम्मान समारोह

मेरठ, जेएनएन। सरधना कस्बे के रघुवीर सदन में रविवार को भाजपा सरधना अनुसूचित मोर्चे के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष विमल शर्मा व अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधा रहे, उन्हें अंग-वस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के शहर अध्यक्ष प्रदीप जाटव व महामंत्री संजय सिंह धिगाना ने मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष व अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष को सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति के हितों के लिए कई योजनाएं चलाकर सर्वजन हिताय के लिए काम कर रही है। वहीं, उन्होंने अन्य पाíटयों का जिक्र किए बिना कहा कि कुछ पाíटयों के लोग अनुसूचित जाति के लोगों को बहलाने और बरगलाने का काम करती रही हैं। उधर, उन्होंने आगामी चुनाव में जुट जाने का आहवान किया। वहीं मोर्चे के पदाधिकारियों ने आउटसोíसंग सफाई कर्मचारियों को नियमित करने की मांग रखी। इस दौरान नगर अध्यक्ष राजीव जैन, पूर्व नगर अध्यक्ष विनोद जैन, सुभाष, वेदप्रकाश, सोनू त्यागी, संकेत सिंह, आशीष भरत सहित मोर्चा के पदाधिकारी शामिल रहे।

दीपक कश्यप बने सरधना मीडिया प्रभारी : दबथुवा में मिशन क्राइम फ्री फाउंडेशन की एक बैठक रविवार को दबथुवा में आयोजित की गई, जिसमें फाउंडेशन अध्यक्ष सुबोध गुप्ता ने दीपक कश्यप को मीडिया प्रभारी मनोनयन किया है।

सरधना मीडिया प्रभारी चुने जाने पर उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र के बारे में शिक्षा को उच्च स्तर पर लाने की कोशिश करेंगे। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रवि प्रजापति, राष्ट्रीय सचिव प्रणव गुप्ता, प्रमोद गर्ग व प्रवेश प्रधान चांदना आदि शामिल रहे।

सदस्यता अभियान चलाया : मवाना में सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आगामी चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को सपा नेता अफसार सैफी ने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सदस्यता अभियान चलाया और साथ ही मतदाताओं को मतदाधिकार के प्रति जागरुक किया। सैफी ने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत एक सप्ताह में 500 नए सदस्य बनाए हैं। साथ ही लोगों को नई वोट बनवाने के लिए जागरुक किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.