Move to Jagran APP

प्रदेश इकाई तक पहुंचा भाजपा नेताओं की आडियो-वीडियो का मुद्दा, पूरे प्रकरण की जानकारी की तलब Meerut News

भाजपा विधायक संगीत सोम और भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी अजय भराला के बीच छिड़ी जुबानी जंग को प्रदेश इकाई ने गंभीरता से लिया है। पूरे प्रकरण की जानकारी तलब की गई है।

By Prem BhattEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 01:54 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 07:34 PM (IST)
प्रदेश इकाई तक पहुंचा भाजपा नेताओं की आडियो-वीडियो का मुद्दा, पूरे प्रकरण की जानकारी की तलब Meerut News
प्रदेश इकाई तक पहुंचा भाजपा नेताओं की आडियो-वीडियो का मुद्दा, पूरे प्रकरण की जानकारी की तलब Meerut News

मेरठ, जेएनएन। भाजपा विधायक संगीत सोम और भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी अजय भराला के बीच छिड़ी जुबानी जंग को प्रदेश इकाई ने गंभीरता से लिया है। प्रदेश अनुशासन समिति हरकत में आ गई है। पूरे प्रकरण की जानकारी क्षेत्रीय इकाई और जिला इकाई से भी तलब की गई है।

loksabha election banner

गत दिनों भाजपा विधायक संगीत सोम की एक ऑडियो वायरल हुई थी, जिसमें उन्होंने श्रमिक कल्याण परिषद के चेयरमैन सुनील भराला के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद भराला ने पलटवार करते हुए सोम को सपा की।मानसिकता का नेता बताया था। विधायक की ऑडियो को सपा के नेताओं ने तूल देकर वायरल कर दिया। प्रदेश सरकार पर भी हमला बोला।

इसी बीच, सुनील भराला के भाई अजय भराला की एक ऑडियो ने पार्टी में सनसनी मचा दी। उन्होंने विधायक संगीत सोम पर कई संगीन आरोप लगाए। कई आपत्तिजनक बातें भी कही। इससे पहले भी सोम और भराला कई बार विवादों में रहे हैं। उधर, लॉकडाउन के दौरान भी भाजपाइयों में ऑडियो वायरल करने की कबड्डी खूब खेली गई। अब विधायक का नाम सामने आने के बाद पार्टी हरकत में आ गयी है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी से बात कर रिपोर्ट मांगा है। अश्विनी त्यागी ने दोनों नेताओं से बात कर उन्हें तलब किया है। उधर, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान सोमवार को अचानक विधायक संगीत सोम के कैंट स्थिति आवास पहुंच गए, जहां इस विवाद में उनके हस्तक्षेप का कयास लगाया जा रहा है। हालांकि बताया गया कि वो गन्ना समितियों के चुनावों के लिए विधायक समेत अन्य से मिलने आये थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.