सहारनपुर, जागरण संवाददाता। Attempts to Stolen In bank सहारनपुर के सड़क दूधली में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के पुंवारका गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में चोरों ने छत के रास्ते सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चोर बाइक छोड़कर फरार हो गए। जबकि कुछ ही दूरी पर पुंवारका पुलिस चौकी है। चोर हालांकि बैंक से कुछ चुरा नहीं पाए। बैंक के मैनेजर से इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है।
ग्रामीणों की जागरूकता से भागे चोर
यहां पुंवारका में घनी आबादी के बीच पीएनबी बैंक की शाखा है। ग्रामीणों ने गुरुवार की रात करीब नौ बजे बैंक की छत से उस समय खट-खट की आवाज सुनी जब अधिकतर लोग खाना खा रहे थे। बैंक के पास ही कुलबीर का मकान है उसने बताया कि करीब नौ बजे का समय रहा होगा उसने अपने घर की छत से किसी को बैंक की छत को छेनी हथोड़े से तोड़ते हुए देखा तो उसने शोर मचा दिया उस समय लगभग सभी लोग जाग रहे थे। शोर की आवाज़ पर लोग बैंक की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख चोर छत से पीछे की ओर कूदकर फरार हो गया।
किसी नशेड़ी की हरकत
हड़बड़ी में चोर अपनी बाइक पड़ौसी मदन सिंह के घर के पास छोड़ गया। देखते ही देखते मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके से छैनी हथौड़ी मिली है। पुलिस बाइक व छैनी हथौड़ी को चौकी पर उठाकर ले गई। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस चौकी से कुछ ही दूर व घनी आबादी के बीच चोरों ने कमाल का हौसला दिखाया है। बैंक मैनेजर मयंक त्यागी ने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि किसी नशेड़ी की शरारत लगती बाइक के आधार चोर को जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।
a