बर्तन कारोबारी के पुत्र ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर Meerut News
एक सनसनीखेज वारदात में एक बर्तन कारोबारी के बेटे ने गुरुवार की रात को तमंचा कनपटी पर रखकर गोली मार ली। खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
By Ashu SinghEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 01:57 PM (IST)Updated: Fri, 02 Aug 2019 01:57 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। रेलवे रोड के साबुन गोदाम स्थित आवास पर बर्तन कारोबारी के बेटे ने तमंचा कनपटी पर रखकर गोली मार ली। खून से लथपथ हालत में उसे घर के स्टोर रूम से उठाकर आनंद अस्पताल में भर्ती कराया।पिता और बड़ा भाई थे दुकान पर
साबुन गोदाम के रहने वाले प्रमोद अग्रवाल मलियाना पुल के पास बर्तन की दुकान करते हैं। दोनों बेटे मोहित और विशाल भी दुकान पर ही बैठते है। दोनों की उम्र 30 पार होने के बाद अभी तक शादी नहीं हो पाई। गुरुवार को मोहित अग्रवाल शराब के नशे में धुत होकर घर पर पहुंचा। उस समय प्रथम तल पर मां विमलेश काम कर रही थी। पिता और बड़ा भाई दुकान पर मौजूद था। घर के ग्राउंड फ्लोर स्थित स्टोर रूम में पहुंचकर मोहित ने तमंचा कनपटी पर रखकर गोली मार ली।
लोगों की भीड़ जमा हो गई
घर के अंदर से गोली की आवाज सुनकर विमलेश स्टोर रूम में दौड़ी। खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े मोहित को देखकर चीखने लगी। तमंचा भी मोहित के पास पड़ा हुआ था। विमलेश के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर प्रमोद और विशाल भी घर पर पहुंचे। तत्काल ही मोहित को साईं अस्पताल ले गए, जहां से रेफर कर दिया। वहां से गढ़ रोड स्थित आनंद अस्पताल ले गए।
गोली सिर के पार निकली
एसपी सिटी अखिलेश नारायण ने बताया कि गोली सिर के पार निकल गई है। मोहित बोलने की स्थिति में नहीं है। गोली मारने की वजह परिवारिक विवाद ही माना जा रहा है। बताया गया कि शादी नहीं होने से मोहित मानसिक तनाव में भी चल रहा था। हाल में उसने अत्यधिक शराब पीना भी शुरू कर दिया था। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया है। बर्तन कारोबारी प्रमोद अग्रवाल का कहना है कि मोहित की अभी तक शादी नहीं हुई थी। शराब पीकर रात साढ़े आठ बजे घर आया था। स्टोर रूम में पहुंचकर खुद गोली मार ली है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें