Move to Jagran APP

शामली में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, हत्या की धमकी

शामली के एक गांव में घर में सो रही महिला के साथ पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर दुर्ष्कम का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Taruna TayalEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 04:35 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 04:35 PM (IST)
शामली में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास, हत्या की धमकी
शामली में महिला के साथ दुष्‍कर्म का प्रयास।

शामली, जागरण संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही महिला के साथ पडोसी युवक ने घर में घुसकर दुर्ष्कम का प्रयास किया। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक गांव निवासी महिला का पति काम के सिलसिले में घर से बहार गया हुआ था। घर पर महिला अपने बच्चों के साथ अकेली थी। महिला घर में अपने बच्चों के साथ आराम कर रही थी। आरोप है कि पड़ोस का एक युवक महिला पर बुरी नजर रखता था। आरोप है कि मौका पाकर युवक महिला के मकान में घुस गया। आरोप है कि आरोपित ने महिला के साथ छेडछाड करते दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर शराबा करने पर पड़ोस के लोग मौके पर आ गए।

loksabha election banner

आरोप है कि आरोपित युवक उक्त लोगों को धक्का देकर मौके से फरार हो गया। आरोप है कि महिला को जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़ित महिला ने अपना उपचार करने के बाद पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भैंस चोरी करते हुए चोर को मौके पर दबोचा

कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में एक किसान की भैंस की चोरी करते समय ग्रामीणों ने चोर को मौके पर पकड लिया। ग्रामीणों ने चोर की जमकर खबर ली। मारपीट का मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। गांव गंगेरू निवासी तहसीन ने अपने भैंस को आंगन में बांध रखा था। आरोप है कि रविवार सुबह के समय एक चोर भैंस को खोलकर अपने साथ ले जाने लगा। उसी समय तहसीन की आंख खुल गई। पीडित ने शोर मचा दिया। शोर होने पर सहित अन्य ग्रामीणों ने चोर को मौके पर ही दबोच लिया। ग्रामीणों ने चोर की जमकर धुनाई की। आरोपितन ने अपने आप को गांव गढीदौलत का निवासी बताया है। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। चोर की धुनाई की वीडियों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले में तहरीर मिलने का इंतजार कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.