यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पुलिस से सेटिंग कर मेरठ से भागा था ढाई लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर, घर की कुर्की हुई नौ ट्रक निकला सामान
वेस्ट यूपी के कुख्यात बदमाश दो लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो के घर की शनिवार को कुर्की कर ...और पढ़ें

मेरठ, जेएनएन। ढाई लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदन सिंह बद्दो के घर की कुर्की की जा रही है। घर पूरा किले की तरह बनाया गया था। ड्राइंग रूम से लेकर लाबी तक अलग-अलग प्रकार की लाइट लगी हुई थी। साथ ही पूरे घर को लकड़ी से कवर किया गया था। पुलिस अब तक घर के अंदर से 9 गाड़ी भरकर सामान ले जा चुकी है। उसके बाद भी काफी सामान बचा हुआ है।

टीपी नगर के पंजाबी में रहने वाले कुख्यात बदमाश बदन सिंह बद्दो ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के होटल मुकुट महल से भाग गया था। उस समय बदन सिंह बद्दो गाजियाबाद अदालत ने पेशी के लिए आया था जो पुलिस से सेटिंग करने के बाद मेरठ आया और यहां से भाग गया। शनिवार को कोर्ट के आदेश पर ब्रह्मपुरी पुलिस ने बदन सिंह बद्दो के घर की कुर्की की। बदन सिंह का घर एक आलीशान महल की तरह भरा हुआ है।
घर के अंदर से पुलिस अब तक नौ गाड़ी भरकर सामान ले जा चुकी है। उसके बाद भी काफी सामान बचा हुआ है। घर के अंदर चढ़ने वाली सीढ़ियां भी लकड़ी की तैयार की गई है। साथ ही घर की दीवारों पर भी लकड़ी लगी हुई है। घर के अंदर दरवाजे की गुफाओं की तरह बनाए गए हैं। पुलिस ने दरवाजे खिड़कियां तक का सामान निकाल लिया है। कुर्की के दौरान एसएसपी अजय साहनी भी मौके पर पहुंच रहे हैं।
