Move to Jagran APP

अश्विन की पहली बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

बीस दिन के बाद हुई मानसूनी बारिश ने उमस भरी गर्मी से निजात दिलाई। मेरठ

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Sep 2019 09:00 AM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 09:00 AM (IST)
अश्विन की पहली बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
अश्विन की पहली बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

मेरठ, जेएनएन। बीस दिन के बाद हुई मानसूनी बारिश ने उमस भरी गर्मी से निजात दिलाई। तापमान सामान्य से सात डिग्री लुढ़ककर 26.6 डिग्री पर पहुंच गया। सोमवार को भी बारिश की संभावना है।

loksabha election banner

अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और जम्मू कश्मीर में सक्रिय हुए पश्चिम विक्षोभ ने रविवार को एक बार फिर मानसूनी बारिश से जनपद को सराबोर कर दिया। इसके पहले एक और दो सितंबर को 83.1 मिमी की अच्छी बारिश देखने को मिली थी। उसके बाद लगातार उमस भरी गर्मी परेशान कर रही थी। रविवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने बारिश का आनंद लिया। जनपद के हर हिस्से में बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने शाम 5.30 बजे तक 17.8 मिमी बारिश रिकार्ड की। पिछले दिनों भी बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन इक्का-दुक्का स्थानों तक सीमित रही। तापमान भी लगातार 34 और 35 के आसपास बना रहा था। शुक्रवार की बदरी शनिवार को छाय

शनिवार 15 सितंबर से आरंभ अश्विन (हिदू पंचांग के अनुसार माह) की पहली बार अच्छी बारिश हुई है। हिदू पंचांग अंग्रेजी महीनों की तुलना में भारतीय ऋतुओं के संबंध में ज्यादा तार्किक है। सितंबर का अर्थ पतझड़ से है। जबकि सितंबर में आने वाले क्वार में बारिश समाप्ति की ओर होती है। महाकवि भड्डरी की कहावत भी रविवार को चरितार्थ होती नजर आई।

शुक्रवार की बदरी रही शनीचर छाय,

ऐसा बोले भड्डरी बिन बरसे न जाए।

अर्थात शुक्रवार की बदरी अगर शनिवार को छायी रहे तो बारिश जरूर होती है। बताते चलें कि शुक्रवार और शनिवार को बूंदाबांदी हुई थी। रविवार को मेघों ने अच्छी बारिश की। कृषि प्रणाली संस्थान के प्रधान मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि मानसून ट्रफ पंजाब से लेकर गुजरात तक फैली है। पूर्वी हवाएं पूरे उत्तर प्रदेश को प्रभावित कर रही हैं। जिससे अगले 24 घंटों में बारिश हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.