Move to Jagran APP

शाम होते ही शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर

ठंड में बारिश के बाद बाद अब कोहरे की मार आरंभ हो गई है। शनिवार को शाम सात बजे ही कोहरा शहर की सड़कों पर उतर आया। सुबह भी घना कोहरा रहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Jan 2021 01:55 AM (IST)Updated: Sun, 17 Jan 2021 01:55 AM (IST)
शाम होते ही शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर
शाम होते ही शहर ने ओढ़ी कोहरे की चादर

मेरठ, जेएनएन। ठंड में बारिश के बाद बाद अब कोहरे की मार आरंभ हो गई है। शनिवार को शाम सात बजे ही कोहरा शहर की सड़कों पर उतर आया। सुबह भी घना कोहरा रहा। हवा की रफ्तार मंद पड़ जाने और तापमान में गिरावट के चलते वातावरण में व्याप्त नमी कोहरे में परिवर्तित हो गई। दोपहर में भी आ‌र्द्रता का प्रतिशत 71 बना रहा। अधिकतम प्रतिशत 97 रहा। कोहरे के चलते रात नौ बजे तक गुलजार रहने वाले बेगमपुल और सदर बाजार में सात बजे ही सन्नाटा पसर गया। सड़कों पर वाहनों की लाइटें टिमटिमा रही थीं और उड़ता हुआ कोहरा नजर आ रहा था।

loksabha election banner

शुक्रवार रात 10 बजे से ही कोहरे की चादर छानी आरंभ हो गई थी। सुबह होते-होते कोहरा और घना हो गया। सुबह के समय मौसम विभाग ने शहर में दृश्यता 50 मीटर से कम आंकी। हाईवे और ग्रामीण इलाकों में 10 मीटर तक सिमट गई। हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटने के बाद धूप निकली लेकिन मंद रही। अधिकतम तापमान 16 डिग्री ही चढ़ पाया। यह सामान्य से छह डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.7 डिग्री रहा। मौसम विभाग ने रविवार की सुबह भी घने कोहरे की संभावना जताई है। ठंड का प्रकोप और बढ़ने की आशंका है। पाला पड़ने की आशंका है।

हनुमंत कथा आज से

नौचंदी क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित बालाजी मंदिर परिसर में आज से हनुमंत कथा का आयोजन होगा। मंदिर परिसर में हुई प्रेसवार्ता में चेतन स्वामी ने बताया कि कथा का आयोजन 21 जनवरी तक चलेगा। तीन दिन हनुमंत कथा और उसके बाद दो दिन महामंडलेश्वर राजराजेश्वरानंद गिरी महाराज का प्रवचन होगा। कथा वाचक अरुण पंडित हनुमान की लीला सुनाएंगे। आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि शांति पूर्ण तरीके से अयोध्या में मंदिर निर्माण हो सके और भारत समेत विश्व में शांति और सुख का वातारण बने इसलिए इसका आयोजन किया जा रहा है। धीरज स्वामी, सिद्धार्थ, किशोर शर्मा, पीयूष भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

5.40 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति, 1.15 करोड़ जारी

कंकरखेड़ा-बपारसी से झिटकरी मार्ग तक 5.60 किमी के लिए शासन से प्रशासकीय व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि सड़क को 5.40 करोड़ की स्वीकृति मिली है, जिसमें चालू वित्तीय वर्ष में लागत के सापेक्ष 1.15 करोड़ जारी कर दिए गए हैं। इस लागत में सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.