Move to Jagran APP

सेक्टर नौ जागृति विहार में जल निकासी के बेहतर होंगे इंतजाम

विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ सुबह 10.30 बजे जाग्रति विहार सेक्टर नौ में चलाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jan 2020 09:00 AM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 09:00 AM (IST)
सेक्टर नौ जागृति विहार में जल निकासी के बेहतर होंगे इंतजाम
सेक्टर नौ जागृति विहार में जल निकासी के बेहतर होंगे इंतजाम

मेरठ,जेएनएन। विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ सुबह 10.30 बजे जाग्रति विहार सेक्टर नौ के हनुमान पार्क से हुआ। सहायक नगर आयुक्त ब्रजपाल सिंह और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह अभियान में पहुंचे। क्षेत्रीय पार्षद रविंद्र कुमार, सद्भावना वेलफेयर सोसायटी सेक्टर नौ के पदाधिकारियों में रुपचंद, ओमेंद्र चौहान समेत स्थानीय लोगों ने समस्याओं का पत्र सहायक नगर आयुक्त को सौंपा। लोगों ने कहा है कि बारिश में हनुमान पार्क और आसपास के क्षेत्र में घुटनों तक पानी भरता है। सीवर लाइन चोक पड़ी हैं। जल निकासी के लिए मोहल्लों में नालियां नहीं है। सड़क बनाते समय नालिया नहीं बनाई गई। जिससे बारिश का पानी सड़क पर भरता है। मुख्य नाला भी आए दिन जाम रहता है। सीवर लाइन की सफाई नहीं होती है। सहायक नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि जलनिकासी के लिए प्रस्ताव बनाकर काम कराया जाएगा। इससे पहले क्षेत्र में सफाई निरीक्षक सुरेश चंद्र के नेतृत्व में सफाई कराई गई। सड़कों में झाड़ू लगाने के साथ हाथ ठेला और डोर टू डोर वाहन से कचरे को एकत्र किया गया।

loksabha election banner

मिला ईनाकुलम कल्चर, अब घरों में करेंगे कंपोस्टिंग

अभियान के दौरान नगर निगम अधिकारियों के साथ पहुंचे राकेश गौड़ और उनकी टीम ने होम कंपोस्टिंग का प्रशिक्षण लोगों को दिया। बड़ी संख्या में महिलाओें ने यह जानकारी ली। बताया गया कि किचन से निकलने वाले गीले कचरे जैसे सब्जियों-फल के छिलके, खराब भोजन को डस्टबिन में रखना है। लोगों को ईनाकुलम कल्चर दिया गया। जिसे सप्ताह में एक बार डस्टबिन में रखे कचरे में डालना है। 21 दिन में कचरा खाद में तब्दील हो जाएगा। सलाह दी गई कि कम से कम दो बड़े डस्टबिन रखें। लोगों का यह प्रक्रिया अच्छी लगी और अब घरों में कचरे की कंपोस्टिंग करेंगे।

लोगों ने उठाई ये मांगे

-हनुमान पार्क समेत दो पार्को का सौंदर्यीकरण हो।

-जलभराव की समस्या से बारिश से पहले निजात मिले।

-कचरे की गाड़ी नियमित मोहल्ले में आनी चाहिए।

-कॉलोनी में सफाई कर्मी प्रतिदिन आने चाहिए।

-आवारा कुत्तों और बंदरों से निजात दिलाई जाए।

निगम अधिकारियों ने किए वादे

-जलनिकासी के इंतजाम के लिए प्रस्ताव बनवाएंगे।

-पार्को का सौंदर्यीकरण कराने का प्रयास होगा।

-दो हाथ ठेला और एक कूड़ा गाड़ी बढ़ाई जाएगी।

-आवारा कुत्तों और बंदरों के लिए जल्द अभियान चलेगा।

------------------

लोगों ने कहा कि..

-जलभराव की समस्या सबसे बड़ी है। नगर निगम को इससे निजात दिलानी चाहिए। सहायक नगर आयुक्त ने वादा किया है। उम्मीद है कि कुछ काम होगा।

गंगा शरण शर्मा।

-हनुमान पार्क समेत दो पार्क हैं। दोनों ही पार्को में बाउंड्रीवाल नहीं है। नगर निगम अधिकारियों से यही उम्मीद करते हैं कि वे पाकरें को सौंदर्यीकरण करवाएं।

धर्मवीर सिंह। होम कंपोस्टिंग तो गीले कचरे की कर लेंगे, लेकिन सूखे कचरे के लिए नियमित कूड़ा गाड़ी और सफाईकर्मी भेजने का अनुरोध किया है। नगर निगम को ये व्यवस्था सुधारनी होगी।

प्रताप सिंह। -आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक है। लोगों में दहशत का माहौल है। इनसे नगर निगम कब तक निजात दिलाएगा। ये बात अधिकारियों से कही है। आश्वासन मिला है।

एनएस तोमर।

-जाग्रति विहार सेक्टर नौ में जलनिकासी की समस्या प्रमुख हैं। इसके अलावा सफाई की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। लोगों ने होम कंपोस्टिंग का प्रशिक्षण भी लिया है। घर में महिलाओं ने कंपोस्टिंग करने की बात कही है। संस्था के लोग उन्हें साल भर निश्शुल्क गाइडेंस देंगे।

ब्रजपाल सिंह, सहायक नगर आयुक्त।

-जाग्रति विहार सेक्टर नौ में जलनिकासी व पार्को के सौंदर्यीकरण के लिए सहायक नगर आयुक्त को पत्र दिया है। क्षेत्र में जलभराव होता है। कई साल से लोग इससे परेशान हैं। कई बार नगर निगम में भी मुद्दा उठा चुके है। ये समस्या हल होनी चाहिए।

रविंद्र कुमार, पार्षद, वार्ड- 18।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.