अप्रेंटिसशिप मेला 30 सितंबर से मेरठ आइटीआइ में, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा 9600 से 15100 मानदेय
मेरठ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान साकेत में 30 सितंबर को अप्रेंटिसशिप मेला लगेगा। इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत छह ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
30 सितंबर को मेरठ आइटीआइ में अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित होगा।
महिंद्रा एंड महिंद्रा सहित छह कंपनियां अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
चयनित अभ्यर्थियों को 9600-15100 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।
जागरण संवाददाता, मेरठ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान साकेत में 30 सितंबर को शिशिक्षुता (अप्रेंटिसशिप) मेले का आयोजन होगा। इसमें प्रतिष्ठित कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड सिडकुल हरिद्वार के प्रतिनिधि समेत मेरठ की पांच कंपनियों के प्रतिनिधि अभ्यर्थियों का चयन अप्रेंटिसशिप के लिए करेंगे।
आइटीआइ उत्तीर्ण अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह 9600 से 15100 रुपये तक मानदेय प्रदान किया जाएगा। गत तीन वर्षों में आइटीआइ उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने समस्त प्रमाणपत्रों की छायाप्रति सहित संस्थान में उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। (वि.)
