अनुदान के लिए साहित्यकार करें आवेदन
जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा साहित्यकार कल्या
मेरठ,जेएनएन। जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा साहित्यकार कल्याण कोष योजना शुरू की है। जिसके तहत आर्थिक तंगी या ऐसे साहित्यकार जिनकी वाíषक आय पांच लाख से अधिक नहीं है, उन्हें अधिकतम 50 हजार अनावर्तक आíथक सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही प्रकाशन अनुदान योजना में ऐसे रचनाकारों को जिनकी वाíषक आय पांच लाख से अधिक नहीं है, उन्हें प्रकाशन पर होने वाले व्यय का तीन चौथाई, जा कि 30 हजार से अधिक नहीं होगा, उन्हें उनकी प्रकाशन के लिए अनुदान प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई तक दोनों योजनाओं के लिए संस्थान द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए साहित्यकार व रचनाकार आवेदन निदेशक, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान राजर्षि पुरूषोत्तमदास टंडन हिदी भवन, 6-महात्मा गाधी मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ के लिए भेज सकते हैं।
संघ के संपर्क प्रमुख के पिता का निधन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख एवं विद्या भारती मेरठ जिला प्रमुख अरुण जिंदल के पिता सत्यप्रकाश जिंदल का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वे (85) के थे। अंतिम संस्कार सूरजकुंड श्मशान घाट पर हुआ। सत्य प्रकाश जिंदल जन्म से ही सुनने बोलने में असमर्थ थे। वह मूक बधिर बच्चों एवं युवाओं के लिए संस्था चलाकर अच्छी शिक्षा और अच्छे जीवन के लिए कार्य करते रहे। अंतिम संस्कार के दौरान प्रो. नरेंद्र तनेजा, अमित अग्रवाल, अरुण वशिष्ठ, संदीप पहल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर संघचालक विनोद भारतीय, विभाग प्रचारक धनंजय आदि मौजूद रहे।
थाना प्रांगण में महिला पर बंदर का हमला, चोटिल : थाने में बंदरों का प्रकोप दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। सोमवार को एक महिला पर बंदरों ने हमला बोल दिया। दरअसल, गांव किनापुर निवासी सुनीता पत्नी रामवीर सोमवार सुबह बच्चों में झगड़ा होने पर तहरीर देने थाने पहुंची थीं। जहां बंदरों ने उन पर हमला कर दिया और हाथ पर काट लिया। जिससे वे चोटिल हो गई।