मेरठ बवाल : आंखों में गुस्सा कहीं कोई अनहोनी न करा दे
मेरठ के मछेरान में बुधवार को हुई आगजनी के बाद गुरुवार को भी क्षेत्र के लोगों में गुस्सा देखा गया। स्थानीय नेताओं ने भी दौरा करके लोगों का हाल जाना।
By Ashu SinghEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 02:16 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 02:16 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। मछेरान में बुधवार को हुई आगजनी के बाद गुरुवार को पूरे क्षेत्र में तनाव के बीच भूसा मंडी और उसके पास के इलाके में करीब बीस बीस की टोलियों के रूप में युवक बैठे नजर आ रहे हैं। एक टोली में इन युवकों की संख्या चालीस से पचास तक है। इन टोलियों में कुछ युवकों के पास लाठी और डंडे भी हैं। एक अजीब सी खामोशी के बीच किसी अनहोनी की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। बुधवार के बवाल के बाद लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति बेहद गुस्सा नजर आ रहा है। क्षेत्र से स्थानीय लोग महिलाओं को अन्य स्थानों पर भेज रहे हैं।
जली हुई मस्जिद में अदा हुई नमाज
बुधवार को आग के विकराल रूप ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी। 150 से 200 तक झुग्गियां जलकर खाक हो गई थी। एक मस्जिद को भी आग से नुकसान पहुंचा। गुरुवार को इसी जली हुई मस्जिद में कुछ मुसलिमों ने नमाज अदा की। इस मजिस्द को दुरुस्त करने का भी काम शुरू कर दिया गया है।
हिंदू परिवारों के घरों पर ताला
क्षेत्र के एक मकान के बाहर 100 से अधिक लोग इकट्ठा है। लेकिन अंदर जाने का पुलिस भी साहस नहीं जुटा पा रही है। सिर्फ मुख्य मार्ग पर खड़े होकर लोगों से शांत रहने की अपील की जा रही है। हालांकि गुरुवार को सुबह जिलाधिकारी अनिल ढींगरा व एसएसपी नितिन तिवारी ने मछेरान का दौरा किया और लोगों से मुलाकात की। इस दौरान सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी इनके साथ थे। इस क्षेत्र में रह रहे दर्जनों हिंदू परिवार घरों में ताला लगाकर अन्य स्थानों पर चले गए हैं। सुरक्षा की मांग को लेकर एएसपी का घेराव भी किया गया।
मछेरान में नेताओं का जमावड़ा
गुरुवार को मछेरान में कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा,कांग्रेस नेता मोहम्मद इमरान,इरफान,रोहतास भैया और सपा नेता सलीम भारती पहुंचे और लोगों से बातचीत की। कई लोग अपना जला हुआ घर देखकर बिलखते नजर आए। इस बीच क्षेत्र में लगे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पोस्टर पर कुछ लोगों ने कालिख पोत दी। लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
इनका कहना है
बुधवार को हुई आगजनी के बाद अब पूरे क्षेत्र में हालात काबू में है। पूरे क्षेत्र में नजर रखी जा रही है।
- डॉ.अखिलेश नारायण सिंह,एसपी सिटी, मेरठ

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें