मेरठ में आज से खुल गए ज्यादातर स्कूल, बच्चों में दिखा उत्साह, छुट्टी के वक्त जाम का करना होगा सामना
Schools Opened In Meerut मेरठ में आज शुक्रवार से खुल गए सभी स्कूल कुछ का बदला समय भी। पहले दिन बड़ी संख्या बच्चों उत्साह के साथ अपने-अपने स्कूल पहुंचे। अभिभावक भी अपने बच्चों को स्कूलों में छोड़ते नजर आए। आज जाम भी मिलेगा।
मेरठ, जागरण संवाददाता। मेरठ और आसपास के जिलों में गर्मी की छुट्टियां खत्म होने के बाद स्कूलों के खुलने का सिलसिला पिछले 15 दिनों से जारी हैं। अब शुक्रवार एक जुलाई को सभी बोर्ड के अधिकतर स्कूल खुल गए। पहले बड़ी संख्या में छात्र उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे, माता पिता अपने बच्चों को स्कूल तक छोड़ने के लिए आए तो वहीं बसों से भी बच्चे स्कूल पहुंचे। आज स्कूलों की छुट्टी के बाद जाम का सामना होगा।
समय में किया गया है बदलाव
कुछ स्कूलों ने समय में बदलाव भी किया है। सबसे पहले परिषदीय स्कूल 16 जून से खुले थे। इसके बाद केंद्रीय विद्यालय 18 जून को खुले। फिर 20 जून के बाद धीरे-धीरे सीबीएसई और आइसीएसई के स्कूल भी खुलने लगे। शुक्रवार को यूपी बोर्ड के माध्यमिक स्कूल भी खुल जाएंगे। वहीं कुछ स्कूल अगले सप्ताह खुलेंगे। सेंट मेरीज एकेडमी, सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल, आइआइएमटी ग्रुप के सभी स्कूल चार जुलाई से और सेंट जोंस सीनियर सेकेंड्री स्कूल पांच जुलाई को खुल रहे हैं।
वेस्ट एंड रोड पर बढ़ेगी भीड़
छावनी स्थित वेस्ट एंड रोड के सभी स्कूल शुक्रवार को खुल जाएंगे। इसके साथ ही यातायात की व्यवस्था भी संभालने की चुनौती बढ़ेगी। जरूरी यह है कि यातायात पुलिस पहले दिन से ही वेस्ट एंड रोड की व्यवस्था चुस्त कर दें जिससे बाद में बिगड़ी स्थिति को सुधारना न पड़े।
यह रहेगा शहर के कुछ स्कूलों का समय
माध्यमिक विद्यालय : 7:45 बजे से 1:10 बजे तक
परिषदीय विद्यालय : 7:30 बजे से 12:30 बजे तक
केंद्रीय विद्यालय पंजाब लाइंस : 7:15 बजे से 1:40 बजे तक
दीवान पब्लिक स्कूल : 7:00 बजे से 1:10 बजे तक
केएल इंटरनेशनल स्कूल : 7:20 बजे से 1:30 बजे तक
सोफिया गर्ल्स स्कूल : 7:15 बजे से 12:15 बजे तक
मेरठ पब्लिक स्कूल ग्रुप : 7:20 बजे से 1:20 बजे तक
द अध्ययन स्कूल : 7:30 बजे से 1:30 बजे तक
सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल : 7:30 बजे से 12 बजे तक
सीजेडीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल : 7:45 बजे से 1:45 बजे तक
मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल : 7:25 बजे से एक बजे तक
नोबल पब्लिक स्कूल : 7:40 बजे से 12:30 बजे तक
बीएनजी इंटरनेशनल स्कूल : 7:30 बजे से 11:30 बजे तक
गुरुकुलम इंटरनेशनल स्कूल : 8:00 बजे से एक बजे तक
सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल : 7:30 बजे से 12:30 बजे तक
ट्रांसलेम एकेडमी इंटरनेशनल : 7:30 बजे से 1:30 बजे तक
बीआइटी ग्लोबल स्कूल : आठ बजे से 12:45 बजे तक
काइट इंटरनेशनल स्कूल : आठ बजे से 1:15 बजे तक
राधा गोविंद पब्लिक स्कूल : आठ बजे से 12:15 बजे तक