UP Election 2022: विजय रथ पर निकले अखिलेश और जयंत, हाईवे पर लगा जाम, मुकदमें की तैयारी
UP Vidhan Sabha Election 2022 संयुक्त प्रेस वार्ता के बाद करने अखिलेश यादव और जयंत सिंह विजय रथ में सवार होकर मेरठ के लिए निकले। होटल से विजय रथ में सवार हुए पदाधिकारी और प्रत्याशी। हाईवे पर जगह-जगह कार्यकर्ता करते रहे मुलाकात।
मुजफ्फरनगर, जागरण संवाददाता। संयुक्त प्रेस वार्ता के बाद करने अखिलेश यादव और जयंत सिंह विजय रथ में सवार होकर मेरठ के लिए निकले। वहलना से खतौली तक हाईवे पर रथ में चलते हुए कई स्थानों पर दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की। इससे कई जगह जाम भी लगा।
शुक्रवार को एक होटल में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत ङ्क्षसह ने प्रेस वार्ता की। इसके बाद दोनों नेता होटल परिसर में खड़े विजय रथ में सवार हुए। कुछ पदाधिकारियों और सभी सीटों के प्रत्याशियों को लेकर हाईवे पर निकले। गठबंधन का विजय रथ वहलना से होता हुए जड़ौदा, मंसूरपुर के रास्ते खतौली तक पहुंचा। इस दौरान कई स्थानों पर रथ में बैठे नेताओं से मिलने और सेल्फी लेने के लिए कार्यकर्ता और समर्थक की भीड़ रही। पुलिस रथ गुजरने के बाद जाम खुलवाने में लगी रही। उधर, खतौली क्षेत्र के भंगेला बाइपास के निकट कार्यकर्ताओं, समर्थकों की भीड़ एकत्र हो गई। यहां कुछ ही मिनट के लिए अखिलेश यादव ने रथ को रुकवा दिया। अखिलेश यादव गेट के पास आए और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया। उनसे हाथ मिलाने की होड़ मच गई। अखिलेश ने उन्हें चुनाव में मेहनत करने के लिए कहा। इसके बाद मोदीपुरम होता हुआ रथ बाईपास से मेरठ पहुंचा।
अखिलेश ने जयंत के साथ लिया अन्न संकल्प
संयुक्त प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव लाल कपड़े में अन्न की पोटली बांधकर पहुंचे। उन्होंने अपनी जेब से पोटली निकालते हुए अन्न संकल्प लेकर चुनाव में साथ-साथ आगे बढ़ाने की बात कही। गठबंधन की मजबूती का विश्वास दिलाने के दावे के साथ उन्होंने चौधरी जयंत ङ्क्षसह के हाथ पर हाथ रखकर अन्न संकल्प भी लिया।
पुलिस ने लिया संज्ञान, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी
मुजफ्फरनगर : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने संयुक्त प्रेस वार्ता के बाद विजय रथ पर सवार होकर हाईवे पर जुलूस की शक्ल में मेरठ रवाना हुए। इस दौरान हाईवे पर जगह जगह कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही। इसकी कोई अनुमति भी नहीं ली गई थी। कोरोना गाइड लाइन का भी उल्लंघन किया गया। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो का अवलोकन किया जा रहा है। इस प्रकरण में आचार संहिता व कोरोना गाइड लाइन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।