सेना के शौर्य पर राजनीति कर रही भाजपा : अजित सिंह
चौधरी अजित सिंह ने शनिवार को मुजफ्फरनगर से चुनावी बिगुल फूंक दिया। उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य पर भाजपा राजनीति कर रही है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 09 Mar 2019 05:28 PM (IST)Updated: Sat, 09 Mar 2019 05:28 PM (IST)
मेरठ,जेएनएन। गठबंधन में रालोद की सीट निर्धारित होते हुए चौ.अजित सिंह ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य पर भाजपा राजनीति कर रही है। विपक्ष को जानबूझकर कर बदनाम किया जा रहा है।
लोकतंत्र पर खतरा
सेना ने पहले भी तीन बार पाकिस्तान को धूल चटाई है। रालोद प्रमुख चौ.अजित सिंह ने कूकड़ा ब्लॉक सिंह एक बैंक्वेट हॉल में सपा,बसपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने का कि भाजपा राज में देश का लोकतंत्र खतरे में है। मोदीजी पहले दंगा कराकर सत्ता में आए थे और फिर से ऐसा ही कराकर प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। पांच साल में विकास के नाम पर कुछ नहीं किया,केवल विपक्ष के 70 सालों की कमियां ढूंढने में लगे हैं।
वादे नहीं किए गए पूरे
जनता को जो सपने दिखाए और वादे किए वे पूरे नहीं हुए। अब भाजपा दो हजार रुपए में किसानों के वोट खरीदना चाह रही है। मुजफ्फरनगर दंगे से भाजपा सत्ता में आई थी और मुजफ्फरनगर से ही सत्ता से बाहर जाएगी। वे पहले यहां से चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे,लेकिन देशभर में सौहार्द का संदेश देने के लिए अब चुनाव लड़ेंगे। भाजपा भारतीय सेना पर राजनीतिक कर रही है। देश की सेना ने कारगिल लड़ाई समेत तीन बार पाकिस्तान को शिकस्त दी है। अब नरेंद्र मोदी स्वयं ही कहते हैं कि विपक्ष सबूत मांग रहा है,लेकिन राजनीति भाजपा कर रही है। इस पर उन्होंने एक बार भी विपक्ष से बातचीत नहीं की। भाजपा गठबंधन पर सवाल उठा रही है,जबकि उन्होंने शिवसेना और पीडीपी से गठबंधन क्यों किया? उन्होंने कहा कि जनता कहती है कि मोदीजी झूठ बोले रहे हैं,जबकि मैं तो कहता हूं कि वे सच ही नहीं बोलते। पांच साल में देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है और उद्योगधंधे ठप हुए हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें