Move to Jagran APP

22 हजार किमी साइकिल चला मोदीपुरम पहुंचे नीरज

कृषि प्रेमी नीरज प्रजापति ने जैविक खेती की अलख जगाने को हरियाणा से साइकिल यात्रा शुरू की। वे देशभर के कई राज्यों में 22 हजार 95 किमी का सफर तय कर शुक्रवार को मोदीपुरम स्थित कृषि विवि और बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान एपीडा फार्म हाउस पहुंचे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 11:59 AM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 11:59 AM (IST)
22 हजार किमी साइकिल चला मोदीपुरम पहुंचे नीरज
22 हजार किमी साइकिल चला मोदीपुरम पहुंचे नीरज

मेरठ, जेएनएन। कृषि प्रेमी नीरज प्रजापति ने जैविक खेती की अलख जगाने को हरियाणा से साइकिल यात्रा शुरू की। वे देशभर के कई राज्यों में 22 हजार 95 किमी का सफर तय कर शुक्रवार को मोदीपुरम स्थित कृषि विवि और बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान एपीडा फार्म हाउस पहुंचे। दोनों जगहों पर साइकिल यात्री का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। नीरज ने रसायनों के प्रयोग से बंजर हो रही भूमि और जैविक खेती के बारे में कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा की।

loksabha election banner

हरियाणा के सोनीपत स्थित गुहाना क्षेत्र के गांव आहुलाना निवासी नीरज प्रजापति जैविक खेती पर काम कर रहे हैं। नौ अप्रैल 2019 को नीरज ने जैविक खेती को बढ़ावे के उद्देश्य से एक लाख 11 हजार 111 किमी सफर का संकल्प लेकर साइकिल यात्रा की शुरूआत अपने गांव से की थी। वे अब तक 22 हजार 95 किमी का सफर तय कर चुके हैं। वे गांव-गांव जाकर किसानों को जैविक खेती करने को जागरूक कर रहे हैं। रसायनों के प्रयोग से बंजर हो रही भूमि को सुधारने के लिए किसानों को प्रेरित कर रहे हैं। बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के फार्म पर पहुंचे कृषि प्रेमी का प्रधान वैज्ञानिक डा. रतेश शर्मा ने स्वागत किया। इस दौरान मुजफ्फरनगर में जैविक खेती करने वाले किसान विकास समेत नेत्रपाल शर्मा, पवन कुमार, धीमान, विनोद कुमार आदि से नीरज ने चर्चा की। दूसरी ओर, कृषि विवि में कृषि प्रेमी ने हार्टिकल्चर कालेज आफ टेक्नोलाजी का भ्रमण किया। टिशु कल्चर प्रयोगशाला में टिशू कल्चर के माध्यम से किए जा रहे शोध कार्यों को देखा। अपने भ्रमण में नीरज प्रजापति किसानों को बाजार में जैविक उत्पादों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस मौके पर निदेशक प्रसार डा. एसके सचान, डा.अनिल सिरोही, डा.संजीव त्रिपाठी, डा.पीके सिंह, डा.आरएस सेंगर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.