Move to Jagran APP

हर्ष फायरिंग के बाद दुल्हन ने निकाह से किया इन्कार

खरखौदा के सलेमपुर में बुधवार की रात बारात दुल्हन के गेट पर पहुंची तो दूल्हे पक्ष ने

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Aug 2021 06:15 AM (IST)Updated: Thu, 05 Aug 2021 06:15 AM (IST)
हर्ष फायरिंग के बाद दुल्हन ने निकाह से किया इन्कार
हर्ष फायरिंग के बाद दुल्हन ने निकाह से किया इन्कार

मेरठ,जेएनएन। खरखौदा के सलेमपुर में बुधवार की रात बारात दुल्हन के गेट पर पहुंची तो दूल्हे पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। तमंचे और लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की जा रही थी। दुल्हन पक्ष के व्यक्ति को गोली लगने के बाद पूरा मामला बिगड़ गया। दूल्हा और दुल्हन पक्ष में जमकर विवाद हो गया। उसके बाद दुल्हन इरम ने भी शहजाद के साथ निकाह से इन्कार कर दिया। उसके बाद तो दूल्हे और उसके परिवार को भी बंधक बना लिया गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें छुड़वा दिया। उसके बाद दूल्हा और उसके परिवार के लोग बिना दुल्हन लिए वापस लौट गए। बाद में दूल्हन पक्ष के लोग घायल का उपचार कराने के लिए अस्पताल चले गए, जबकि शादी के जोड़े में बैठी दुल्हन ने भी कहा कि वह अब शहजाद से निकाह नहीं करेगी।

loksabha election banner

दो कार और पाच बाइकों में की गई तोड़फोड़ : ग्रामीणों ने बारातियों की एक कार को खेत में फेंक दिया, जबकि दूल्हे की कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी गई। पाच बाइकों में तोड़फोड़ की गई, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। बारातियों की दो कार पुलिस ने गांव के प्रमुख लोगों को सौंप दी। इन्हें सुबह थाने ले जाया गया। बारात में बनाई गई वीडियो कब्जे में ली : हर्ष फायरिंग करने वाले की पड़ताल के लिए पुलिस ने शादी की वीडियो कब्जे में ले ली है। बताया जा रहा है कि हर्ष फायरिंग करने वाला शादी की वीडियो में कैद है। एसएसआइ रवेंद्र पहलावत ने बताया कि घायल मूसा के परिवार की तरफ से घटना की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की जाच में सामने आया कि बारात में तमंचे और लाइसेंस हथियार से हर्ष फायरिंग की गई है। पुलिस लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी करेगी। इनका कहना है

सलेमपुर गाव में चढ़त के दौरान दूल्हे पक्ष की तरफ से की गई हर्ष फायरिंग में दुल्हन पक्ष के युवक को गोली लग गई, जिस पर ग्रामीणों में आक्रोश हो गया था। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। बारात में बनाई जा रही वीडियो के आधार पर फायरिंग करने वाले की पहचान की जा रही है।

केशव कुमार, एसपी देहात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.