विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाभारत के धृतराष्‍ट्र ने कहा, सरकार को हस्तिनापुर के विकास के लिए करने चाहिए प्रयास Meerut News

By Taruna TayalEdited By:
Published: Sat, 21 Nov 2020 08:45 PM (IST)

अभिनेता ठाकुर अनूप सिंह मेरठ एक प्रोमो शूट के लिए आए। उन्होंने कहा कि आए दिन महाभारत से जुड़ी तस्वीरें ...और पढ़ें

मेरठ में प्रोमो शूट करने पहुंंचे अभिनेता ठाकुर अनूप स‍िंह।
मेरठ में प्रोमो शूट करने पहुंंचे अभिनेता ठाकुर अनूप स‍िंह।

मेरठ, जेएनएन। हस्तिनापुर आते समय ऐसा लग रहा था जैसे धृतराष्ट्र अपनी नगरी हस्तिनापुर में जा रहे हों। महाभारत सीरियल में धृतराष्ट के किरदार का अभिनय करने से उनका हस्तिनापुर से लगाव बढ़ गया था और हस्तिनापुर देखने की बहुत इच्छा थी। आज यहां पहुंचकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। 

उक्त बातें हस्तिनापुर के ग्रीनलैंड एग्रो टूरिज्म रिसोर्ट पहुंचे ठाकुर अनूप सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही। अनूप सिंह यहां एक प्रोमो शूट के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि आए दिन महाभारत से जुड़ी तस्वीरें इंटरनेट मीडिया में शेयर करते रहते हैं। उन्हें आशा थी कि हस्तिनापुर में अभी भी पांडवों के महल एवं प्राचीन धरोहरे देखने को मिलेगी, परंतु यहां आकर ऐसा कुछ नहीं मिला। इससे उनका मन कुंठित हुआ। सरकार को हस्तिनापुर के विकास के लिए प्रयास करने चाहिए। हस्तिनापुर का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। अपने देश ही नहीं वरन विदेशों में भी इस पावन धरा की पहचान है। 

महाभारत सीरियल ने दिया अभिनय का बड़ा प्लेटफार्म

महाभारत सीरियल में धृतराष्ट्र के रोल के लिए मुझे चुना गया, यह सौभाग्य की बात है। उन्हें अभिनय करने के लिए बड़ा प्लेटफार्म मिला। धृतराष्ट्र के किरदार में उन्हें युवा अवस्था से लेकर 125 वर्ष के वृद्ध का अभिनय करने का मौका मिला और जीवन घटित होने वाले प्रत्येक पहलुओं को समझा। वह धृतराष्ट्र के किरदार से काफी प्रभावित भी हुए। 

सरकार चाहे तो बना सकती है बड़ा टूरिस्ट हब

जिस तरह से अन्य स्थानों का पौराणिक स्थलों को सहेजकर सरकारों ने बड़े टूरिज्म स्पाट विकसित किए हैं, उसी की तर्ज पर सरकार को हस्तिनापुर का पर्यटन परिक्षेत्र में विकास कराया चाहिए।