Move to Jagran APP

रैली के दौरान नाकाफी रहे पुलिसिंग इंतजाम, जाम के हवाले रहा शहर Meerut News

शहर में बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैली में यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हुई। शहर में जाम लगा रहा।

By Edited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 10:00 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 10:00 AM (IST)
रैली के दौरान नाकाफी रहे पुलिसिंग इंतजाम, जाम के हवाले रहा शहर Meerut News
रैली के दौरान नाकाफी रहे पुलिसिंग इंतजाम, जाम के हवाले रहा शहर Meerut News

मेरठ, जेएनएन: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की रैली में यातायात व्यवस्था बनाने में पुलिस पूरी तरह नाकाम साबित हुई। पुलिस का दावा है कि भीड़ अनुमानित से भी ज्यादा आ गई, जिससे पुलिस की पूरी व्यवस्था फेल हो गई, जिसका खामियाजा शहर के लोगों को उठाना पड़ा। हालात इतने खराब थे कि रैली समाप्त होने के दो घंटे बाद भी यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं आई। यह हाल शहर के अंदर और बाहरी दोनों एरिया में देखने को मिला। यातायात पुलिस ने शहर के अंदर भारी वाहनों और दिल्ली रोड पर यात्री बसों के आने पर रोक लगा दी थी। उसके बावजूद भी शहर की यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। शॉपरिक्स से बिजली बंबा तक सात किमी के बाइपास पर दोपहर को 12 बजे ही भयंकर जाम लगा था। यही हाल हापुड़ रोड पर था। दिल्ली रोड पर बेगमपुल से लेकर शॉपरिक्स मॉल तक भी वाहन रेंगते रहे। गनीमत है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समय से करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंचे। वरना जाम की वजह से रैली में बाहर के जनपदों से आने वाले लोग स्थल तक भी नहीं पहुंच पाते। कुछ वाहन चालकों ने जाम से बेचने के लिए कैंट के रास्तों का उपयोग किया है। परतापुर एरिया में पूरी तरह था सील : परतापुर एरिया में सभी सड़के बंद थी। कोई भी इधर से उधर नहीं निकल पा रहा था। दिल्ली रोड पर भी वाहन रेंग रेंग कर चल रहे थे। शताब्दी नगर की गली मोहल्लों में वाहन फंसे हुए थे। रैली में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था सही नहीं होने के बाद रैली वाले वाहन सड़कों पर खड़े थे। इतना ही नहीं, परतापुर थाने से चंद कदमों की दूरी पर रेलवे फ्लाइओवर के ऊपर पर रैली की बसें खड़ी थीं, जिससे दिनभर वहां जाम लगा रहा। परतापुर तिराहे से लेकर मोहिद्दीनपुर और सुभारती तक बसें खड़ी हुई थी, जिसे लेकर दिल्ली हाईवे पर भी बार बार जाम लग रहा था। सड़कों पर लगाए पुलिसकर्मी कड़ी मशक्कत करने के बाद भी जाम से निजात नहीं दिला सकें। रैली खत्म होने पर हालात हो गए थे बदतर : रैली खत्म होने के बाद शाम सात बजे तक हालत बद से बदतर हो गए। दिल्ली रोड, बाइपास और हापुड़ रोड पूरी तरह से जाम हो गया। मुख्य मार्ग से बाइक निकालना भी दूभर हो गया था। शताब्दीनगर पूरी तरह जाम हो गया था। सभी थाना प्रभारियों को रैली से हटाकर मुख्य मार्गो पर लगा दिया गया। शाम सात बजे तक जाम से कुछ राहत मिली। ज्यादातर रैली की बसों को शताब्दीनगर से सीधे दिल्ली बाइपास पर निकाला गया। हापुड़ की तरफ जाने वाली बसे भी मोहिद्दीनपुर से खरखौदा निकाली गई। शहर के अंदर रात आठ बजे तक लगा रहा जाम : रैली भले ही चार बजे खत्म हो गई हो। उसके बावजूद भी शहर के अंदर रात आठ बजे तक जाम लगा रहा। दिल्ली रोड से ज्यादातर वाहनों को रिठानी से पूठा होते हुए निकाला गया। कुछ वाहनों को गूमी से जुर्रानपुर फाटक वाले मार्ग पर निकाला। उसके बावजूद भी रेलवे रोड चौराहे और बेगमपुल तथा घंटाघर एवं भूमिया पुल पर भयंकर जाम लगा रहा। वर्जन. यातायात पुलिस के अलावा स्थानीय पुलिस को भी सड़कों पर लगाया था। रैली खत्म होने के दौरान शहर और बाहरी क्षेत्रों में कुछ समय के लिए जाम की समस्या आई। उस समय सभी थाना प्रभारियों को मुख्य मार्ग पर फोर्स के साथ लगाकर जाम खुलवाया गया। -संजीव वाजपेयी, एसपी ट्रैफिक।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.